फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath and Anandi Ben Patel wishes bakreed 2019

देशभर में बकरीद की धूम, यूपी के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Mon, 12 Aug 2019 06:27 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 12 Aug 2019 06:27 AM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath and Anandi Ben Patel wishes bakreed 2019
योगी आदित्यनाथ और आनंदीबेन पटेल - फोटो : PTI

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि यह त्योहार त्याग और बलिदान का महत्व बताता है। विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि ईद-उल-अजहा इस्लाम धर्म में विश्वास रखने वालों का प्रमुख त्योहार है। इस दिन को आपसी सौहार्द्र, भाईचारे और हर्षोल्लास से मनाना चाहिए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नए कश्मीर की पहली ईद आज, मस्जिदों में नमाज के लिए पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्योहार हम सभी को मिलजुल कर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं।  मुख्यमंत्री ने इस त्योहार को शांति व आपसी सद्भाव से मनाने की अपील की। विधान परिषद के सभापति रमेश यादव ने भी प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बकरीद का त्योहार प्रदेश स्नेह व सौहार्द की भावना की सुदृढ़ बनाता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ईद-उल-अजहा को त्याग, बलिदान और समर्पण का त्योहार बताते हुए मुस्लिम धर्म मानने वालों को बधाई दी है। साथ ही उनकी सुख-समृद्धि की कामना करते हुए इस परस्पर सौहार्द्र के साथ मनाने की अपील की है।


अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी और वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद दी है। चौधरी और रजा ने कहा कि बलिदान की प्रतीक बकरीद के माध्यम से दूसरों की बेहतरी के लिए काम करने की भावना जागृत होती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर और विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश वासियों को त्याग, बलिदान और भाईचारे के पर्व ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें त्याग और बलिदान की प्रेरणा देता है। ईद उल अजहा हजरत इब्राहीम द्वारा नेक रास्ते में कुर्बानी की याद दिलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed