फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath addressed banjara society in lucknow.

बंजारा समाज को अनुसूचित जन जाति में शामिल करने पर मुख्यमंत्री योगी ने दिया ये जवाब

Wed, 27 Jun 2018 09:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 27 Jun 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath addressed banjara society in lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सामाजिक विकास का सपना तभी पूरा होगा, जब सभी जाति व वर्ग के लोगों की उसमें सहभागिता होगी। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बंजारा समाज को मुख्यधारा से जोड़ने की जरूरत है और गौरवशाली इतिहास वाले इस समाज का उत्थान सरकार के एजेंडें में है। समाज की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। मुख्यमंत्री बुधवार को कांशीराम जनसुविधा परिषद ईको गार्डेन में आयोजित ‘धुआंधार बंजारा नायक महारैली’ को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अब तक बंजारा समाज की समस्याओं पर किसी ने ध्यान नहीं दिया, पर अब भाजपा सरकार इस समाज के उत्थान के लिए काम कर रही है। इसके तहत ही दर्जनों वनटांगिया गांवों को राजस्व गांव का दर्जा देकर विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ तभी मिलेगा, जब समाज जागरूक होगा और जागरूकता तभी आएगी जब लोग शिक्षित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने समाज के नेताओं से अपील की कि वे लोगों को जागरूक कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने को आगे आएं। जब लोग जागरूक होंगे तो कोई भी सरकार इनकी उपेक्षा नहीं कर सकेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विद्युतीकरण और स्वास्थ्य सेवाओं समेत अन्य योजनाओं की भी चर्चा की।

मांगों पर विचार करने के बाद फैसला

yogi adityanath addressed banjara society in lucknow.

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बंजारा समाज को अनुसूचित जन जाति में शामिल करने समेत अन्य मांगों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि बंजारा समाज की सभी मांगों का परीक्षण कराने के बाद वह जरूर फैसला लेंगे। इस मौके पर लक्खी शाह बंजारा नायक समाज सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष सरनाम सिंह नायक ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा।

सुनाए बाबा लक्खी शाह के प्रसंग
मुगल शासक औरंगजेब से लोहा लेने वाले बाबा लक्खी शाह के प्रसंगों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बंजारा समाज को देश व समाज के निर्माण में भूमिका निभाने के लिए आगे आने की सलाह दी।

एक तरफ सभा और दूसरी तरफ धरना-प्रदर्शन
एक तरफ मुख्यमंत्री महारैली को संबोधित कर रहे थे वहीं, दूसरी तरफ शिक्षामित्र एसोसिएशन, अखिल भारतीय संयुक्त चिकित्सा मित्र मोर्चा, टीईटी पास मोअल्लिम एसोसिएशन और पीआरडी कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन चल रहा था। सुरक्षा के लिहाज से चारों संगठनों के धरना स्थल की बैरीकेटिंग कर फोर्स तैनात की गई थी। मौके पर एडीजी लखनऊ जोन राजीव कृष्णा, आईजी सुजीत पांडेय और एसएसपी दीपक कुमार समेत कई एएसपी और सीओ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed