फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yoga Day 2025: Yoga done in old age homes and Sarvodaya schools in UP instructors told its importance in life

Yoga Day 2025: योग के मंत्र से गूंजे वृद्धाश्रम और सर्वोदय विद्यालय, प्रशिक्षकों ने बताई जीवन में इसकी महत्ता

Sat, 21 Jun 2025 01:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Jun 2025 01:38 PM IST
सार

प्रदेशभर के वृद्धाश्रमों और सर्वोदय विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष आयोजन किया गया। इसमें हजारों बुजुर्गों और विद्यार्थियों ने योग किया। यह योग कार्यक्रम समाज कल्याण विभाग की तरफ से आयोजित किए गए। योग प्रशिक्षकों ने सभी को योग के लाभ और जीवन में इसकी महत्ता बताई।

विज्ञापन
Yoga Day 2025: Yoga done in old age homes and Sarvodaya schools in UP instructors told its importance in life
योग के मंत्र से गूंजे वृद्धाश्रम और सर्वोदय विद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशभर में संचालित वृद्धाश्रम और जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम 'योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ' रही। इसमें बुजुर्गों, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से योग किया। योग प्रशिक्षकों ने योग के लाभ और जीवन में इसकी महत्ता बताई। लोगों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। 

विज्ञापन


सरकार हर जिले में 150 क्षमता वाले वृद्धाश्रम का संचालन कर रही है। समाज कल्याण विभाग की इस पहल में वृद्धाश्रमों में रहने वाले 6,500 से अधिक बुजुर्गों ने योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में योग किया। वहीं, सर्वोदय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों और प्रशिक्षकों के साथ मिलकर सामूहिक योग करके 'निरोग जीवन' का संकल्प लिया।

विज्ञापन

यहां आयोजित किए गए योग कार्यक्रम

वाराणसी वृद्धाश्रम में बीएचयू के योग विशेषज्ञ विनोद कुमार पटेल ने वृद्धजनों और स्टाफ को योग कराया। उन्हें नियमित योग से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। महोबा के आधारशिला वृद्धाश्रम में योगाचार्य प्रेम नारायण स्वर्णकार ने विशेष सत्र का संचालन किया। बहराइच के अमीनपुर नगरौर वृद्धाश्रम में योगाचार्य अजय कुमार चौधरी, डॉ. राम गोपाल व अन्य विशेषज्ञों ने बुजुर्गों को सरल योगासन सिखाए। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, वज्रासन, ताड़ासन जैसे योगासन किए

इसी तरह जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में भी योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चकिया, चंदौली स्थित हेतिमपुर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने सामूहिक योग किया। विद्यार्थियों ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, वज्रासन, ताड़ासन जैसे योगासन किए। योग प्रशिक्षकों ने उन्हें एकाग्रता बढ़ाने, मानसिक तनाव दूर करने और जीवनशैली में अनुशासन लाने की विधियां बताईं। 


कार्यक्रम के दौरान सभी संस्थानों में योग को जीवनशैली में शामिल करने पर बल दिया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि योग न केवल शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है, बल्कि यह मन को भी शांत करता है। विशेष रूप से बुजुर्गों और किशोरों के लिए योग दीर्घकालिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है।

योग विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और अनुशासन बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल

समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक कृष्ण प्रसाद ने बताया कि योग दिवस विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सेहत को अच्छा बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है। विभाग द्वारा कक्षा 6 से 12 तक 100 सर्वोदय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इनमें आवासीय सुविधा, गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ-साथ जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग भी दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed