फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yoga at prayer time and pt at the end of school, bsa minister issues order

स्कूलों में प्रार्थना सभा में योग व छुट्टी के समय होगी पीटी, मंत्री ने जारी किए आदेश

Tue, 27 Aug 2019 12:17 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 27 Aug 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
yoga at prayer time and pt at the end of school, bsa minister issues order
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश द्विवेदी ने मिर्जापुर में मिड डे मील (एमडीएम) को लेकर हुई घटना पर सख्त रुख अपनाया है। ऐसी घटनाएं फिर न हो इसके लिए उन्होंने एमडीएम समेत अन्य योजनाओं की निगरानी के लिए मंडल स्तर पर फ्लाइंग स्क्वायड गठित करने को कहा है। साथ ही सभी परिषदीय स्कूलों में प्रार्थना सभा के बाद 15 मिनट योग और छुट्टी के समय 15 मिनट पीटी कराने के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा निदेशालय निशातगंज में सोमवार को कार्यभार ग्रहण करने से पहले आयोजित बैठक में मंत्री ने कहा कि एमडीएम वितरण में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फ्लाइंग स्क्वायड स्कूलों में जूता-मोजा, स्कूल यूनिफॉर्म, स्वेटर और निशुल्क पाठ्य पुस्तकों के वितरण की निगरानी करेगी। बैठक में विभाग में रिक्त पदों, न्यायालय में विचाराधीन भर्तियां, कोर्ट केस, तबादलों पर भी चर्चा की गई। 
विज्ञापन


मंत्री ने परिषदीय स्कूलों का थर्ड पार्टी सोशल आडिट भी कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा अधिकारियों से 2022 तक का एक्शन प्लान मांगा है, जिसके आधार पर ही आगे काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि विभाग ने 2020-21 तक का एक्शन प्लान तैयार कर रखा है। बैठक में अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार, सचिव मनीषा त्रिघटिया, राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद, निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed