फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yeoman and Kapurika top in debate

Lucknow News: वाद-विवाद में योमन व कपूरिका अव्वल

Sat, 17 Aug 2024 04:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 17 Aug 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Yeoman and Kapurika top in debate
रायबरेली। अमर सेनानी राना बेनी माधव बक्स सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे साप्ताहिक कार्यक्रमों की शुरूआत गांधी नगर स्थित एक होटल में शुक्रवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता से हुई। इसका विषय ‘क्या वर्तमान शिक्षा प्रणाली छात्रों को वास्तविक दुनिया के लिए तैयार कर रही है’ रहा।
विज्ञापन


वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष की ओर से बोलते हुए योमन अब्बास को पहला, स्तुति सिंह को दूसरा और शिखर गुप्ता को तीसरा स्थान मिला। जबकि विपक्ष की ओर से बोलते हुए कपूरिका खन्ना ने बाजी मारी। कृतिका तिवारी को दूसरा और यशस्वी सिंह को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


सभी विजेताओं को 24 अगस्त को होने वाले जयंती समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में अनुश्री चौधरी, शांभवी चंद्रा, अंशिका गुप्ता, अचिलेश मिश्र, अमन शेखर, अंशिका पांडेय, आलोक त्रिवेदी, वैष्णवी, कल्पना साहू, कृतिका यादव, मानसी सोनकर, गीता मिश्र व सेजल सिंह आदि ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम प्रभारी शशिकांत शर्मा एवं मदन सिंह चौहान ने शुभारंभ किया। निर्णायक की भूमिका बीपी सिंह, जितेंद्र सिंह राठौर, डॉ. सुभाष महर्षि ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed