इन रास्तों से निकला यौम ए आशूरा का जुलूस, इस तरह से बदला गया है यातायात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौम-ए-आशूरा के जुलूस के चलते आज मंगलवार को शहर का यातायात बदला रहेगा। यह जुलूस पाटानाला चौक स्थित नाजिम साहब इमामबाड़ा से निकल रहा है जो कि अकबरी गेट, टुड़ियागंज, बाजारखाला, हैदरगंज, एवरेडी तिराहा, विक्रम काटन मिल होते हुए तालकटोरा कर्बला पहुंचेगा।
इन रास्तों पर रहेगी रोक
- टुड़ियागंज तिराहा से नक्खास या हैदरगंज तिराहा की तरफ।
- कमला नेहरू क्रॉसिंग चौराहे से नक्खास, टूड़ियागंज तिराहा।
- रकाबगंज पुल चौराहे से नक्खास की तरफ।
- नक्खास तिराहा से टूड़ियागंज की तरफ।
- हैदरगंज तिराहा से नक्खास, बुलाकी अड्डा तिराहा।
- बुलाकी अड्डा तिराहा से हैदरगंज तिराहा व मिल एरिया तिराहा।
- मिल एरिया तिराहा से बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहा।
- एवरेडी तिराहे से मिल एरिया या बालाजी मंदिर तिराहा।
- बालाजी मंदिर तिराहा से एवरेडी या विक्रम काटन मिल, कर्बला तालकटोरा।
- आलमबाग से लंगड़ा फाटक ओवर ब्रिज ढाल, विक्रम काटन मिल, एवरेडी तिराहा।
- विक्रम काटन मिल तिराहा से कर्बला तालकटोरा या एवरेडी तिराहा।
- ए ब्लॉक राजाजीपुरम तिराहा से कर्बला तालकटोरा।
- भूसामंडी तिराहा से एवरेडी तिराहा की तरफ।
- मवैया तिराहा से मवैया ओवरब्रिज से एवरेडी तिराहा।
इन रास्तों का करें प्रयोग
- टुड़ियागंज से गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज, सआदतगंज होकर जाएं।
- कमला नेहरू क्रासिंग से मेडिकल कॉलेज, चौक की तरफ।
- रकाबगंज पुल चौराहे से मेडिकल कॉलेज या नाका की तरफ।
- नक्खास से रकाबगंज पुल की तरफ से जाएं।
- हैदरगंज तिराहे से ऐशबाग होकर जाएं।
- बुलाकी अड्डा तिराहा से टिकैतराय तालाब, राजाजीपुरम होकर जाएं।
- मिल एरिया से राजाजीपुरम होकर जाएं।
- एवरेडी तिराहे से भूसा मंडी, मवैया, आलमबाग होकर जाएं।
- बालाजी मंदिर तिराहा से भरतपुरी रोड, राजाजीपुरम होकर जाएं।
- लंगड़ा फाटक से सूर्यनगर, राजाजीपुरम या आलमबाग होकर जाएं।
- लंगड़ा फाटक रेलवे ओवर ब्रिज होकर सूर्यनगर, राजाजीपुरम या आलमबाग होकर।
- ए ब्लॉक राजाजीपुरम से आलमनगर रोड से जाएं।
- भूसामंडी से ऐशबाग रोड या मवैया, आलमबाग होकर जाएं।
- मवैया तिराहा से आलमबाग सूर्यनगर होकर जाएं।
इन रास्तों पर ये हुआ बदलाव
- फैजाबाद रोड, जीटीआई से बादशाहनगर की ओर आने वाली बसें जीटीआई चौराहे से गोमतीनगर ओवर ब्रिज, डिगडिगा, 1090 चौराहा होकर नहीं जा सकेंगी।
इन रास्तों पर रहेगी रोक
- हजरतगंज से सुशीला देवी स्मृति तिराहा से निशातगंज, गोलमार्केट की तरफ।
- गोल मार्केट, महानगर पोस्ट ऑफिस चौराहे से बादशाह नगर की तरफ।
- सेंट्रल बैंक तिराहा से निशातगंज की तरफ।
- निशातगंज पुल के नीचे चौराहे से बादशाहनगर की तरफ।
- लेखराज मार्केट तिराहे से बादशाह नगर की तरफ।
- कुकरैल बंधा पुल के नीचे तिराहा से बादशाहनगर की तरफ।
- महानगर पोस्ट ऑफिस चौराहे से बादशाहनगर की तरफ।
- तेलीबाग पुल से तेलीबाग बाजार की तरफ।
- सुभानीखेड़ा चौराहे से तेलीबाग बाजार की तरफ।
इन रास्तों का करें प्रयोग
- हजरतगंज से हनुमान सेतु आईटी, कपूरथला, सर्वोदयनगर पुल, संकल्प वाटिका, समतामूलक गोमतीनगर होकर जाएं।
- गोल मार्केट से 35वीं वाहिनी पीएसी मुख्यालय होकर जाएं।
- छन्नी लाल चौराहा, वायरलेस चौराहा होकर।
- गोल मार्केट या निशातगंज पुलिस चौकी होकर।
- लेखराज मार्केट से वाहन नीलगिरी, जीटीआई, गोमतीनगर।
- कुकरैल बंधा तिराहा से सर्वोदयनगर पुल चौराहा, पीएसी मुख्यालय होकर।
- महानगर पोस्ट ऑफिस से पीएसी मुख्यालय या गोल मार्केट होकर।
- तेलीबाग पुल से वाहन बंगला बाजार पुल होकर जाएं।
- सुभानीखेड़ा से देवीखेड़ा रोड होकर जाएं।