फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yashwant sinha in lucknow

यशवंत ने पूछा, प्रियंका बताएं अपने पति का बिजनेस मॉडल

Sun, 27 Apr 2014 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 27 Apr 2014 10:03 AM IST
विज्ञापन
yashwant sinha in lucknow

भाजपा के वरष्ठि नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने प्रियंका वाड्रा पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने

विज्ञापन


कहा कि प्रियंका को पति के बिजनेस मॉडल का खुलासा करके मुद्दों पर अपना बचाव करना चाहिए।

भाजपा मुख्यालय में अखबारनवीसों से बातचीत में यशवंत सिन्हा ने कहा कि विकास के मुद्दों से ध्यान बंटाने के लिए कांग्रेस ने निजी हमले और कम्युनल प्रचार की शुरुआत की।

प्रियंका अब अपने पति पर लगे आरोपों को लेकर परेशान हैं।

वाड्रा के खिलाफ होगी गहन जांच

yashwant sinha in lucknow

यशवंत ने कहा कि उन्होंने छह महीने पहले लोकसभा में वाड्रा का मामला उठाया था।

कहा था कि कांग्रेस को वाड्रा स्कूल ऑफ मैनेजमेंट खोलकर बताना चाहिए कि कम पैसे से ज्यादा पैसे कैसे कमाए जाते हैं। प्रियंका कह रही हैं कि उनके परिवार को जलील किया जा रहा है।

वाड्रा ही नहीं उनका पूरा परिवार सार्वजनिक जीवन में है, वाड्रा को एसपीजी सुरक्षा मिली हुई है, हवाई अड्डों पर उनकी जांच नहीं होती।

ऐसे परिवार पर टीका-टिप्पणी करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि केंद्र में एनडीए की सरकार बनने पर वे रॉबर्ट वाड्रा के मामलों की गहन जांच कराने का आग्रह करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात मॉडल को पूरे देश में अपनाया जाएगा

yashwant sinha in lucknow

सिन्हा ने कहा, विकास के मुद्दे से ध्यान बंटाने के लिए कांग्रेस नेता बार-बार गुजरात मॉडल का जिक्र कर रहे हैं।

देश का विकास मॉडल अलग होता है और राज्य का अलग। किसी राज्य के बेहतर मॉडल को देश भर में अपनाया जा सकता है। गुजरात में 365 दिन 24 घंटे बिजली दी जा रही है।

ऊर्जा के क्षेत्र में गुजरात के मॉडल को देश भर में लागू किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था बहुत खराब है। देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है। अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में छह माह से साल भर का समय लगेगा।

विज्ञापन

पूरे देश में है मोदी लहर

yashwant sinha in lucknow

सिन्हा ने दावा किया कि पूरे देश में मोदी लहर है। इस लहर में जातीय समीकरण टूट रहे हैं। भाजपा के पक्ष में अप्रत्याशित परिणाम आएंगे।

आजादी के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि विपक्ष का कोई नेता (मोदी) चुनाव का केंद्र बिंदु बना हुआ है और दस साल प्रधानमंत्री रहने वाले मनमोहन सिंह चुनावी परिदृश्य से गायब हैं।

प्रधानमंत्री को अपने भाई के भाजपा में शामिल होने पर भी मोदी लहर नहीं दिखाई देती तो उन्हें अपनी आंखों का इलाज कराना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed