फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wrote "No" on WhatsApp, money cleared from bank accounts

Lucknow News: व्हाट्सएप पर लिखा नो, बैंक खातों से रकम साफ

Thu, 24 Sep 2026 03:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
Wrote "No" on WhatsApp, money cleared from bank accounts
लखनऊ। अब व्हाट्सएप बैंकिंग को हथियार बनाकर ठगी की जा रही है। राजधानी में साइबर क्राइम का यह नया ट्रेंड सामने आया है। इसमें व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से मेसेज भेजा जाता है कि आपके खाते से पैसे निकाले गए हैं। फिर तुरंत दूसरा मेसेज भेजा जाता है कि अगर आपने यह ट्रांजेक्शन नहीं किया है तो नो लिखकर भेजें। नो में जवाब देते ही मेसेज में छिपी ऑटो-एक्जीक्यूशन फाइल सक्रिय हो जाती है और हैकर को मोबाइल फोन पर नियंत्रण मिल जाता है। बुधवार को एक सीए के साथ ठगों ने ऐसा ही करके उनके दो बैंक खातों से 1.70 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने न तो किसी लिंक पर क्लिक किया और न ही कोई ओटीपी साझा किया। सिर्फ
एक अनजान नंबर से आए व्हाट्सएप मेसेज के जवाब में नो लिखा और फोन हैक हो गया। इसके बाद उनके आईसीआईसीआई और इंडसइंड बैंक के खाते से रकम निकल गई। एडीसीपी क्राइम किरन यादव के मुताबिक साइबर क्राइम पुलिस पड़ताल कर रही है। क्राइम ब्रांच साइबर अपराध के अलग-अलग तरीकों का विश्लेषण कर रही है। ऑपरेशन डिजिटल कवच के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये सावधानियां बरतें

- किसी अनजान नंबर से रकम निकाले जाने के बारे में व्हाट्सएप मेसेज मिलता है तो जवाब न दें। इसे तुरंत डिलीट कर दें।
- मेसेज असली है या नकली यह पता लगाने के लिए अपने बैंक के आधिकारिक एप से ही अकाउंट स्टेटमेंट, बैलेंस देखें।
- बैंक के आधिकारिक अलर्ट और वेरिफाइड कस्टमर केयर नंबरों पर ही भरोसा करें।
- बैंक की ओर से कभी भी व्हाट्सएप के जरिये ''यस और नो'' वाले मेसेज नहीं भेजे जाते हैं।


इन बातों का भी रखें ख्याल

- अनजान नंबर से आए किसी भी बैंकिंग ट्रांजेक्शन अलर्ट पर तुरंत विश्वास न करें।
- किसी भी अनजान लिंक, एपीके फाइल या अटैचमेंट को डाउनलोड न करें।
- मोबाइल में कोई संदिग्ध फाइल इंस्टॉल हो गई हो तो तत्काल बैंक को सूचित करें।
- साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed