फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wrong side entry in Lucknow Agra expressway caused by police

200 रुपये के लिए एक्सप्रेस-वे पर उल्टी दिशा में एंट्री देकर लोगों जान दांव पर लगा रही पुलिस

Sat, 30 Dec 2017 03:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 30 Dec 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
wrong side entry in Lucknow Agra expressway caused by police
Demo Pic

काकोरी थानाक्षेत्र में पड़ने वाले आगरा एक्सप्रेस-वे पर पुलिस दो सौ रुपये से 1500 रुपये वसूल कर गलत दिशा से भारी वाहन चलवाती है। सरोसा-भरोसा मोड़ से ही वाहन गलत दिशा से चढ़ते हैं। जबकि मोड़ पर ही हर वक्त पीआरवी (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) पर पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं।

विज्ञापन


ये वाहन करीब 12 किलोमीटर तक गलत दिशा से चलते हैं। इसके चलते हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। शुक्रवार को काकोरी में हुए हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत इसी लापरवाही का नतीजा है। 
विज्ञापन


एक्सप्रेस-वे में 15 से 30 किलोमीटर के बीच कहीं कट नहीं दिए गए है। लेकिन राजधानी पुलिस चंद रुपयों के लालच में गलत दिशा से वाहनों को जाने की अनुमति दे देती है। काकोरी के सरोसा-भरोसा मोड़ के पास भारी वाहन गिट्टी, बालू व मौरंग लेकर आते हैं। यहां खाली करने के बाद वह एक्सप्रेस-वे पर गलत दिशा से चढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि हाईवे पर सुरक्षा के लिए लगातार पुलिस का मूवमेंट बना रहता है। मोड़ पर ही पीआरवी तैनात की गई है। जो हाईवे के प्रमुख स्थानों पर हर दो-दो घंटे के लिए तैनात रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पीआरवी ड्यूटी के बजाए अवैध वसूली कर ट्रक व डंपर को हाईवे पर उलटी दिशा से फर्राटा भरने देती है।

जान जोखिम में डाल 12 किलोमीटर तय करते हैं सफर

wrong side entry in Lucknow Agra expressway caused by police
File Photo - फोटो : अमर उजाला

सरोसा-भरोसा मोड़ से जो वाहन हाईवे पर गलत दिशा से चलेगा, उसे 12 किलोमीटर बाद ही सही दिशा मिल सकेगी। यहां के बाद रेवरी के पास टोल प्लाजा का निर्माण चल रहा है। वहां दाहिने से बाएं तरफ रास्ता बदलने का मौका मिलता है। इतनी दूरी तक गलत दिशा में फर्राटा भरते भारी वाहन दूसरे के लिए जानलेवा साबित होते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वसूली की रकम चौकी में बांटी जाती है। वसूली का बड़ा हिस्सा थाने को भी जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed