फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wrong national anthem printed in faizabad school diary

फैजाबाद में सिखाया जा रहा है बच्चों को गलत राष्ट्रगान

Tue, 25 Apr 2017 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/अमरउजाला, फैजाबाद Updated Tue, 25 Apr 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
wrong national anthem printed in faizabad school diary
डायरी में छपी गलती - फोटो : demo pic

फैजाबाद शहर के केंद्रीय विद्यालय समेत नामीगिरामी निजी स्कूलों तक में हजारों बच्चों के दिमाग में राष्ट्रगान का जो रूप गढ़ा जा रहा है, उसमें कई शब्दों में वर्तनी की अशुद्धता है। बच्चों की डायरी में लिखे राष्ट्रगान में आठ से 10 स्थानों पर वर्तनी दोष है 

विज्ञापन


कॉन्वेंट स्कूलों की ओर से वितरित की गई डायरियों में ‘सिंध की जगह सिंधु, द्राविड़ की जगह द्राविण या द्रविड़, बंग की जगह बंगा, भारत भाग्य विधाता के स्थान पर भारत विधाता, गाहे के स्थान पर गाहें, जन-गण-मंगलदायक की जगह जन-गण-मन-अधिनायक जय हे’ लिखा गया है। 
विज्ञापन


बच्चे ठाठ के साथ राष्ट्रगान के इसी रूप का पाठ कर रहे हैं। नगर के नामीगिरामी स्कूलों ने बच्चों को बांटी डायरियों में राष्ट्रगान को गलत लिखवाकर अपमान किए जाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डायरियों में नहीं है शैक्षिक सत्र का उल्लेख

wrong national anthem printed in faizabad school diary
डायरी में छपी गलती - फोटो : demo pic

राष्ट्रगान के गलत प्रकाशन से छात्र-छात्राएं जहां ‘जन-गण-मन’ गलत सीख रहे हैं, वहीं इसके वास्तविक स्वरूप से भी परिचित होने से वंचित हो रहे हैं। डायरियों में शैक्षिक सत्र का उल्लेख तो नहीं है लेकिन ये सभी डायरियां सत्र 2017-18 में चल रही हैं।

जिन स्कूलों में ये डायरी चल रही हैं उनमें प्रमुख रूप में केंद्रीय विद्यालय कैंट, टिनी टाट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महाराजा पब्लिक स्कूल अयोध्या, ग्रामर इंटर कॉलेज लालबाग, एमआईएस इंटर नेशनल स्कूल देवकाली, कनौसा शामिल हैं। डायरियों में सिर्फ स्कूलों का बड़ा-बड़ा नाम दर्ज है, प्रकाशन कहां से हुआ है, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

‘बच्चे प्र‌त‌िद‌िन सुबह प्रार्थना के समय जन गण मन का उच्चारण करते हैं, वह पूरी तरह शुद्ध होता है। हम ध्यान रखते हैं। डायरी में यद‌ि कुछ मिस प्रिंट या प्रिटिंग मिस्टेक है तो उसे शुद्ध करा दिया जाएगा।’ -अमित श्रीवास्तव, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय कैंट

‘अभी तो मेरी जानकारी में नहीं है ले‌क‌िन इस प्रकरण की जांच कराएंगे। जो भी दोषी होंगे, उन्हें बख्शेंगे नहीं’ - देवी सहाय ‌त‌िवारी डीआईओएस


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed