{"_id":"6048f7658ebc3e8ccc4c543e","slug":"written-test-for-recruitment-to-the-post-of-boring-technician-on-25-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरिंग टेक्नीशियन के पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 25 अप्रैल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरिंग टेक्नीशियन के पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 25 अप्रैल को
Wed, 10 Mar 2021 10:14 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 10 Mar 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने बुधवार को दो पदों के लिए लिखित परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग ने सहायक बोरिंग टेक्नीशियन के 486 पदों पर भर्ती के लिए जहां 25 अप्रैल को लिखित परीक्षा कराने का फैसला किया है, वहीं सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं सहायक शोध अधिकारी के 904 पदों पर भर्ती के लिए 8 मई को लिखित परीक्षा की तिथि घोषित की है।
बता दें कि कई विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए आयोग के पास करीब दो साल पहले ही अधियाचन भेजा गया था, लेकिन कई कारणों से इन पदों पर भर्ती अटकी हुई थी। इसी तरह 2019 में ही सहायक बोरिंग टेक्नीशियन सामान्य चयन के लिए आवेदन ले लिए गए थे, लेकिन परीक्षा नहीं हो पाई थी। आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने अब लंबित परीक्षाओं को कराने की प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक दिनेश ने बताया कि दोनों परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए जाने के संबंध में आयोग के वेबसाइट upsssc.gov.in पर बाद में सूचना दी जाएगी।