फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   writers conferred by Uttar Pradesh government.

देश-विदेश में बढ़ाया हिंदी का मान, इन्हें सरकार ने दिया सम्मान

Thu, 15 Sep 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 15 Sep 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
writers conferred by Uttar Pradesh government.
रचनाकारों को सम्मानित किया गया - फोटो : amar ujala

प्रदेश शासन की सियासी उठापटक का असर बुधवार को हिंदी दिवस पर उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के सम्मान समारोह में भी दिखा।

विज्ञापन


समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आना था, लेकिन अंतिम समय में उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। इससे रचनाकारों में थोड़ी निराशा रही।

मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री अभिषेक मिश्र और संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने सम्मान बांटे।

संस्थान का सर्वोच्च ‘भारत भारती’ सम्मान प्रसिद्ध साहित्यकार विश्वनाथ त्रिपाठी को दिया जाना था लेकिन अस्वस्थ होने की वजह से वे नहीं आ सके।

प्रसिद्ध साहित्यकार असगर वजाहत ने उनका सम्मान ग्रहण किया। समारोह में खुद असगर वजाहत को लोहिया साहित्य सम्मान प्रदान किया गया।

Trending Videos

बादशाह भुला दिए जाते हैं, रचनाकार याद रहते हैं

writers conferred by Uttar Pradesh government.

समारोह में मुख्य अतिथि व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री अभिषेक मिश्र ने कहा कि इतिहास बादशाहों को भुला देता है, शासक चले जाते हैं, लेकिन कलम का लिखा याद रहता है, रचनाकार को याद रखा जाता है।

जब भी तुलसीदास, निराला, महादेवी वर्मा जैसे रचनाकारों का नाम आता है, हमारा मस्तक श्रद्धा से झुक जाता है। उन्होंने जहां गलत देखा, उसके खिलाफ  लिखने का साहस किया। साहित्य का मकसद समाज को सुंदर बनाने का होना चाहिए।

संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि हिंदी संस्थान के संकल्प को पूरा करने में मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार ने पूरी मदद की है और आर्थिक सहायता प्रदान की है। पुरस्कारों के साथ ही संस्थान साहित्यकारों को आर्थिक सहायता और पुस्तकों के प्रकाशन के लिए अनुदान देता है। हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए गांवों-कस्बों में अन्त्याक्षरी को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

प्रसिद्ध साहित्यकार असगर वजाहत ने कहा कि लेखक हमेशा प्रतिपक्ष में रहता है। एक अच्छा प्रतिपक्ष सही दिशा देने का काम करता है। समारोह में विधान परिषद सदस्य अशोक वाजपेयी भी उपस्थित थे। संचालन अमिता दुबे ने तथा धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के निदेशक मनीष शुक्ल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिले सम्मान

writers conferred by Uttar Pradesh government.

भारत-भारती सम्मान( पांच लाख रुपये)-डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी, दिल्ली
पुरस्कार राशि : चार लाख रुपये

लोहिया साहित्य सम्मान- सै. असगर वजाहत, दिल्ली

हिंदी गौरव सम्मान-डॉ. शेरजंग गर्ग, गुड़गांव
महात्मा गांधी साहित्य सम्मान -गंगा प्रसाद विमल, नई दिल्ली
पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान -डॉ. रमानाथ त्रिपाठी, दिल्ली(अनुपस्थित-प्रतिनिधि जयकृष्ण तिवारी ने ग्रहण किया)
अवंतीबाई साहित्य सम्मान -डॉ. दीन मुहम्मद दीन, मैनपुरी
राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन सम्मान-हिंदी प्रचार सभा, हैदराबाद (प्रधानमंत्री एम. प्रभु ने ग्रहण किया)

पुरस्कार राशि : दो लाख रुपये
साहित्य भूषण सम्मान-रमाकांत पांडेय ‘अकेले’ सीतापुर, रवींद्र वर्मा लखनऊ (अनुपस्थित-पत्नी शीला रोहेकर ने ग्रहण किया), दिनेश पालीवाल इटावा, राजाराम सिंह आजमगढ़, डॉ. महाश्वेता चतुर्वेदी बरेली, संजीव दिल्ली, दामोदर दत्त दीक्षित लखनऊ, विजय किशोर मानव गाजियाबाद, राजेंद्र राजन सहारनपुर, सुधाकर अदीब लखनऊ।

विज्ञापन

इन्हें मिला ये सम्मान

writers conferred by Uttar Pradesh government.

लोक भूषण सम्मान-कैलाश मड़बैया, भोपाल
कला भूषण सम्मान -नंद किशोर खन्ना, लखनऊ
विद्या भूषण सम्मान -रामानंद शर्मा, मुरादाबाद
विज्ञान भूषण सम्मान-काली शंकर, लखनऊ

पत्रकारिता भूषण सम्मान -शीला झुनझुनवाला, नई दिल्ली
प्रवासी भारतीय हिंदी भूषण सम्मान-मेजर शेर बहादुर सिंह, न्यूयार्क
बाल साहित्य भारती सम्मान-बाबूलाल शर्मा ‘प्रेम’, लखनऊ (मृत-बेटे मलय समीर शर्मा ने ग्रहण किया)

मधु लिमये साहित्य सम्मान-योगेश मिश्र, लखनऊ
श्रीनारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मान-अरविंद तिवारी, फीरोजाबाद
विधि भूषण सम्मान -शैलेंद्र कुमार अवस्थी, इलाहाबाद

सौहार्द सम्मान -ओमप्रकाश गासो (पंजाबी), प्रो. (डॉ.) विश्वास पाटिल (मराठी), थिंडुजम श्याम किशोर सिंह (मणिपुरी), प्रो. स्मरप्रिया (उड़िया),प्रो. (डॉ.) मीनाक्षी जोशी (गुजराती), एसएम सुब्रह्मण्यम (तमिल), माधवी एस. भंडारी (कन्नड़), डॉ. प्रत्यूष गुलेरी (डोंगरी), महाराजकृष्ण शाह (कश्मीरी), एहतराम इस्लाम (उर्दू), जीएल अग्रवाला (असमिया, अनुपस्थित-प्रतिनिधि राममोहन पाठक ने ग्रहण किया), गुंटूर रजनीप्रभा (तेलुगु), डॉ. जे. रामचंद्रन नायर (मलयालम),डॉ. उषा किरण खान (मैथिली), डॉ. प्रभुनाथ द्विवेदी (संस्कृत)।

इन्हें दिया गया हिंदी विदेश प्रसार सम्मान

writers conferred by Uttar Pradesh government.

हिंदी विदेश प्रसार सम्मान (एक लाख रुपये)-रामदेव धुरंधर मॉरीशस, आलोक मिश्र यूएसए।

विश्वविद्यालय स्तरीय सम्मान (50 हजार रुपये)-डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी लखनऊ, प्रो. वशिष्ठ अनूप, वाराणसी।
हरिवंश राय बच्चन युवा गीतकार सम्मान (25 हजार रुपये)-सुधांशु ऋत्विक। पं. बद्री प्रसाद शिंगलू स्मृति सम्मान (आठ हजार रुपये)-शिखा कौशिक ‘नूतन’।

वर्ष 2015 में प्रकाशित पुस्तकों पर इन्हें मिले नामित पुरस्कार ( 50 हजार रुपये)
सूर पुरस्कार(बाल साहित्य)-बालकृष्ण गर्ग
मलिक मुहम्मद जायसी पुरस्कार (अवधी)-मदन मोहन पांडेय ‘मनोज’

श्रीधर पाठक पुरस्कार(ब्रजभाषा)-इंद्र सेंगर
राहुल सांस्कृत्यायन पुरस्कार(भोजपुरी)-शत्रुघ्न पांडेय
कबीर पुरस्कार (राष्ट्रीय एकता एवं भावनात्मकता समन्वय संबंधी साहित्य)-आलमगीर अली अहमद

तुलसी पुरस्कार (महाकाव्य)-कुमार तरल
भारतेन्दु हरिश्चंद्र पुरस्कार(नाटक)-गजाधर शर्मा ‘गंगेश’
मदन मोहन मालवीय पुरस्कार(शिक्षा )-डॉ. शोभा अग्रवाल ‘चिलबिल’

इन वर्गों में दिया गया ये सम्मान

writers conferred by Uttar Pradesh government.

भगवानदास पुरस्कार (धर्म/दर्शन)-एपी मिश्र
गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार (राजनीतिशास्त्र)-अजय कुमार सिन्हा
महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार (निबंध)-रविनंदन सिंह
बीरबल साहनी पुरस्कार (विज्ञान)- टीसी गोयल,अपुल गोयल।

प्रेमचंद पुरस्कार (उपन्यास)-कृष्ना रघुवंशी
जयशंकर प्रसाद पुरस्कार (खंडकाव्य)-महेश चंद्र ‘मिश्र’
रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार(आलोचना)-ओम निश्चल

आचार्य नरेंद्र देव पुरस्कार (इतिहास)-जितेंद्र कुमार सिंह ‘संजय’
सुब्रह्मण्यम भारती पुरस्कार (अनुवाद)-ओम धीरज
निराला पुरस्कार (गीत/मुक्तक/गजल)-शचींद्र भटनागर

बाबूराव विष्णु पराड़कर पुरस्कार (पत्रकारिता)-डीआर विश्वकर्मा
केएन भाल पुरस्कार (गणित/भौतिकी/रसायन)-डॉ. चंद्र प्रकाश शुक्ल।

ये नवाजे गए इस सम्मान से

writers conferred by Uttar Pradesh government.

बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ पुरस्कार (युवा लेखन)-रजनी शर्मा
सम्पूर्णानंद पुरस्कार(प्राविधि)-अर्चना पांडेय
यशपाल पुरस्कार (कहानी)-महेंद्र भीष्म

हजारी प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार (संस्कृति)-प्रो. ओम प्रकाश पांडेय
पं. रामनरेश त्रिपाठी पुरस्कार (लोकसाहित्य)-पन्नालाल ‘असर’
सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन  ‘अज्ञेय’ पुरस्कार (यात्रा-वृत्तांत, संस्मरण)-सत्यप्रकाश सिंह

सरस्वती पुरस्कार (पत्रिका)-मानव संस्कृति (त्रैमासिक)
महादेवी वर्मा पुरस्कार (महिला साहित्यकार)-रजनी गुप्त
हरिशंकर परसाई पुरस्कार (व्यंग्य)-अतुल चतुर्वेदी
विजयदेव नारायण साही पुरस्कार (कविता)-नीरजा हेमेंद्र
 
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में हिंदी में सर्वोच्च अंक पर पं. कृष्ण बिहारी वाजपेयी पुरस्कार

इंटरमीडिएट-वंशिका मिश्र, संजय गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज, हरदोई।

हाईस्कूल-रागिनी राय, अंबेडकर ज्योति इंटर कॉलेज, सुल्तानपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed