फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Writer Vijay Shankar Shukla passed away

Lucknow News: साहित्यकार विजय शंकर शुक्ला का निधन

Tue, 19 Aug 2025 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Writer Vijay Shankar Shukla passed away
साहित्यकार विजय शंकर शुक्ला। 
लखनऊ। वरिष्ठ साहित्यकार विजय शंकर शुक्ला ‘अवशेष’ का हृदयाघात से रविवार को निधन हो गया। वे राजाजीपुरम में रहते थे और लेखपाल के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद से साहित्य लेखन व वाचन में सक्रिय थे। उनके निधन पर शहर के साहित्यकारों ने दुख जताया है। अखिल भारतीय अनागत साहित्य संस्थान के संस्थापक साहित्यकार डॉ. अजय प्रसून ने बताया कि विजय शंकर शुक्ला अनागत की काव्य गोष्ठियों में नियमित आते थे और काव्यपाठ करते थे। 70 वर्ष की आयु में भी उनका काव्य व साहित्य के प्रति समर्पण बना रहा। वरिष्ठ कवयित्री शोभा दीक्षित भावना, चंद्रदेव दीक्षित, राजेंद्र शुक्ल राज, निर्भय गुप्ता, अनीता सिन्हा, अरविंद झा आदि साहित्यकारों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed