{"_id":"612bdec98ebc3e7a21130a8c","slug":"worm-found-in-patient-s-food-lucknow-news-lko593316823","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू में मरीज के खाने में कीड़ा निकलने के बाद तीमारदारों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू में मरीज के खाने में कीड़ा निकलने के बाद तीमारदारों ने किया हंगामा
विज्ञापन
केजीएमयू में रविवार को मरीज के खाने में कीड़ा निकलने के बाद तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। तीमारदारों ने मामले की शिकायत केजीएमयू प्रशासन से की।
खाने में कीड़ा निकलने की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगी। इसके बाद केजीएमयू प्रशासन ने जांच कराने की बात कही।
केजीएमयू में इस वक्त भर्ती मरीजों को यहीं के किचन से मुफ्त में भोजन दिया जाता है। साथ ही डिब्बा बंद उत्पाद भी उपलब्ध कराए जाते हैं।
मरीज के हिसाब से डायटीशियन डायट तय करते हैं। रविवार को एक मरीज के खाने में कीड़ा निकलने की बात सामने आई। मरीज ने यह बात परिजनों को बताई।
इसके बाद तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने तीमारदारों को समझाबुझाकर शांत कराया। इसके बाद खाने का दूसरा थाल दिया, लेकिन मरीज खाने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद कई और मरीजों ने भी खाना खाने से इन्कार कर दिया।
कमेटी गठित कर कार्रवाई की जाएगी
केजीएमयू में मरीजों को अच्छी गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। खाने में कीड़ा निकलने के मामले का संज्ञान ले लिया गया। इसके लिए जांच कमेटी गठित कर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. सुधीर सिंह, प्रवक्ता-केजीएमयू