फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   world bank team inspected metro route

विश्व बैंक की टीम ने परखा मेट्रो का रूट

Sun, 15 Dec 2013 11:49 AM IST
ऋषि मिश्र/लखनऊ
ऋषि मिश्र/लखनऊ Updated Sun, 15 Dec 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
world bank team inspected metro route

वर्ल्ड बैंक के प्रतिनिधियों ने शनिवार को मेट्रो के नार्थ-साउथ कॉरिडोर का निरीक्षण और परीक्षण किया। मुंशी पुलिया से अमौसी तक टीम ने न केवल रूट देखा बल्कि स्टेशन की लोकेशन भी देखी।

विज्ञापन


इसके अलावा यात्रियों के आने-जाने के रास्ते के बारे में जानकारी एलएमआरसी से जुड़े अधिकारियों से ली। इसके साथ ही शाम को एलएमआरसी के निदेशक राजीव अग्रवाल से परियोजना की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


मेट्रो को लेकर टीम के रुख को देखकर लग रहा है कि विश्व बैंक लोन देने का खासा इच्छुक है। टीम रविवार को ईस्ट-वेस्ट (चारबाग से बसंतकुंज) कॉरिडोर के निरीक्षण पर निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ल्ड बैंक के कंट्री डायरेक्टर ओनो रूहल 16 दिसंबर को राजधानी आएंगे, उनके साथ में एक बार फिर से लोन संबंधित कवायद सरकार की ओर से आगे बढ़ाई जाएगी।

वर्ल्ड बैंक की टीम के लीडर एलजे इवर्जन थे। जबकि, उनके साथ ली फांग, डॉमनिक पटेला, अतुल अग्रवाल, मिस कैरीलांग लोबो और आईयूबी रेड्डी शामिल रहे। सुबह 11:00 बजे से मेट्रो के अधिकारियों के साथ निरीक्षण शुरू हुआ।

टीम के सदस्य रविवार को सुबह 11:00 बजे से ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर देखेंगे। चारबाग से बसंतकुंज तक पूरे रूट की यात्रा मेट्रो के अधिकारियों के साथ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed