{"_id":"0e99efa3a9483af34eefde26c195d5ae","slug":"world-bank-collaboration-with-agriculture-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग का विश्व बैंक से हुआ करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग का विश्व बैंक से हुआ करार
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Fri, 25 Oct 2013 07:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने विश्व बैंक से 2835 करोड़ रुपये
विज्ञापन
की परियोजना का करार किया है।
परियोजना के तहत प्रदेश के 16 जनपदों के साथ ही बुंदेलखंड क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। परियोजना के पूरा होने से लगभग 16 लाख हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को लाभ मिलेगा।
इस अनुबंध पर गुरुवार को दिल्ली में विश्व बैंक की ओर से कंट्री डायरेक्टर ओनो रूहूल व भारत सरकार की ओर से आर्थिक कार्य विभाग वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव निलाय मिताश के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रमुख सचिव सिंचाई दीपक सिंघल ने हस्ताक्षर किए।
परियोजना के तहत 130 वर्षों से पुरानी निचली गंगा नहर प्रणाली को भी दुरुस्त किया जाएगा।
इससे एटा, इटावा, फिरोजाबाद, फर्रूखाबाद, कासगंज, मैनपुरी, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली एवं ललितपुर जिलों में निचली गंगा नहर प्रणाली को भी ठीक किया जाएगा।