फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   workshop on contaminated water

50 प्रतिशत बीमारियों का कारण दूषित पानी

Sun, 06 Oct 2013 12:21 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 06 Oct 2013 12:21 PM IST
विज्ञापन
workshop on contaminated water

स्वस्थ समाज ही विकास का मापदंड है। बिना सफाई के स्वस्थ्य नहीं रहा जा

विज्ञापन
सकता।

दि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स और इंडियन वाटर वर्क्स एसोसिएशन द्वारा शनिवार को आयोजित ‘नगरीय क्षेत्र के जल एवं सफाई का टिकाऊ प्रबंधन’ विषयक सेमिनार में प्रदेश योजना आयोग के उपाध्यक्ष नवीन चंद्र वाजपेयी ने कहीं।

इस मौके पर विशेषज्ञों संबंधित विषय पर शोधपत्र भी प्रस्तुत किए। कोलकाता से आए इंजीनियर जेसी सिंघल ने कहा कि पचास प्रतिशत से अधिक बीमारियां दूषित पानी, प्रदूषण और गंदगी से होती हैं।

इसमें सुधार होने से चिकित्सा पर होने वाला खर्च कम हो जाएगा। दि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स लखनऊ के अध्यक्ष वीबी सिंह ने कहा कि बिना सामाजिक सहयोग के प्रयास सार्थक नहीं हो सकते।

वहीं, इंडियन वाटर वर्क्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एके मित्तल ने स्वच्छता पर जोर दिया। आयोजक सुमेर अग्रवाल ने बताया कि इस मुद्दे पर विशेषज्ञों से सुझाव मांगे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed