{"_id":"5e157caf8ebc3e87d0130f78","slug":"workers-union-call-for-strike-seems-impactful-in-many-areas-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशव्यापी हड़ताल का यूपी में मिलाजुला असर, बैंकों में तालाबंदी कर सड़क पर उतरे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशव्यापी हड़ताल का यूपी में मिलाजुला असर, बैंकों में तालाबंदी कर सड़क पर उतरे कर्मचारी
Wed, 08 Jan 2020 12:30 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
यूपी में हड़ताल का असर
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में बुधवार को श्रमिक संघों ने देशभर में भारत बंद बुलाया। देश के 10 प्रमुख श्रमिक संघों के आह्वान पर बुलाए गए बंद का उत्तर प्रदेश में भी मिलाजुला असर देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ में हजरतगंज के इलाहाबाद बैंक में कर्मचारियों ने मेन गेट पर ताला लगाकर जमकर प्रदर्शन किया। वहीं मैनपुरी में ट्रेड यूनियन की हड़ताल में बैंक के साथ ही डाकघर के कर्मचारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
बैंक कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने के कारण एटीएम में भी लोगों को कैश नहीं मिल पाया। इस वजह से आम लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
प्रयागराज में भारत बंद का बैंकों में ज्यादातर असर दिखाई दिया। ज्यादातर शाखाएं बंद हैं और किसी तरह का काम नहीं हुआ। कर्मचारी अपनी-अपनी शाखा परिसर में धरना दे रही हैं। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी, एलआईसी आदि विभाग के कार्यालयों में भी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
इधर, अलीगढ़ में केंद्रीय ट्रेड यूनियन स्वतंत्र फेडरेशन, विभागीय राज्य कर्मचारी एसोसिएशन और असंगठित क्षेत्र के किसान, मजदूर, छात्र, महिला एवं नौजवानों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते बैंक, बीमा, विकास भवन, कृषि, वन, पीडब्लूडी, डाक विभाग, बीएसएनएल समेत दर्जन भर विभाग बंद रहे।