{"_id":"5ebf9aa28ebc3e90af11c680","slug":"workers-fight-for-food-packets-at-charbagh-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारबाग में खाने के लिए श्रमिकों के बीच छीनाझपटी, संक्रमण का खतरा देख जीआरपी और आरपीएफ ने बना ली दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारबाग में खाने के लिए श्रमिकों के बीच छीनाझपटी, संक्रमण का खतरा देख जीआरपी और आरपीएफ ने बना ली दूरी
Sat, 16 May 2020 02:02 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 16 May 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को राजकोट से आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन के भूखे-प्यासे श्रमिक खाने के पैकेटों पर टूट पड़े। स्थिति यह हो गई संक्रमण का खतरा देख खाना बांटने वाले कर्मी मौके से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
जीआरपी और आरपीएफ ने भी दूरी बना ली। खाने के लिए श्रमिकों के बीच छीनाझपटी शुरू हो गई। श्रमिकों ने खाने के पैकेट और पानी ट्रेन की खिड़कियों से हाथ निकाले साथियों को फेंक-फेंक कर थमाए। ट्रेन फिर रवाना कर दी गई।
विज्ञापन
बंगलुरु से आई गाड़ी के श्रमिकों ने भी खाने के लिए छीनाझपटी की। दोनों ही ट्रेनें करीब दोपहर एक बजे के दौरान स्टेशन पर पहुंची थी। इन दोनो ट्रेनों के अलावा एलटीटी-लखनऊ श्रमिक स्पेशल से कुल 3625 श्रमिक लखनऊ पहुंचे। वहीं छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के लिए शुक्रवार को श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई गई। जो रात करीब 9 बजे रवाना हुई, इसमें कुल 1450 श्रमिकों को रवाना किया गया।
विज्ञापन