{"_id":"66537f03974f25376d0da861","slug":"workers-engaged-in-counting-votes-shravasti-news-c-104-1-srv1002-105004-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वोटों के गुणा-गणित में जुटे रहे कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वोटों के गुणा-गणित में जुटे रहे कार्यकर्ता
Sun, 26 May 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 26 May 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान का कार्य शांतिपूर्ण संपन्न हो चुका है। लोकसभा के लिए मैदान में आए 12 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो चुका है। प्रत्याशी महीने भर की भाग दौड़ के बाद अब अपनी किस्मत के सहारे घर में बैठ गए हैं। इसके साथ ही अब वोटों के जोड़ घटाव के आंकलन का दौर शुरू हो चुका है।
रविवार को बसपा पार्टी चुनाव कार्यालय में ताला लटकता नजर आया, वहीं भाजपा प्रत्याशी के भिनगा स्थित चुनाव कार्यालय में कुछ कार्यकर्ता बैठकर हार जीत की गुणा गणित लगा रहे थे। जबकि सपा प्रत्याशी के आवास पर वह स्वयं अपने समर्थकों के साथ किस बूथ पर क्या हुआ, कहां कितना मत मिला होगा, किसने चुनाव में साथ दिया, कौन किधर गया। इसकी जानकारी लेते नजर आए। बसपा प्रत्याशी सिरसिया स्थित अपने आवास पर समर्थकों के साथ मिले मतों की चर्चा करते नजर आए। इस गुणा गणित के साथ जिले की लगभग प्रत्येक चाय की दुकानों पर भी हार जीत के कयास लगते रहे। हर व्यक्ति अपने पसंद के प्रत्याशी के पक्ष में तर्क प्रस्तुत करता दिखाई पड़ा। कोई विधानसभावार तो कोई ब्लॉकवार क्षेत्र में पड़े वोटों का हवाला दे रहा था। हर व्यक्ति के पास अपने तर्क थे। वहीं मतदान के बाद ग्रामीण क्षेत्र में सन्नाटा रहा।