{"_id":"6abad941b1ce49df9f0323e5","slug":"workers-body-found-in-indira-canal-friend-accused-of-murder-lucknow-news-c-13-lko1070-1942420-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इंदिरा नहर में मिला श्रमिक का शव, दोस्त पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इंदिरा नहर में मिला श्रमिक का शव, दोस्त पर हत्या का आरोप
Tue, 29 Sep 2026 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
सुजीत यादव की फाइल फोटो।
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी से 13 सितंबर से लापता श्रमिक सुजीत यादव (34) की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके दोस्त उमेश वर्मा को हिरासत में लिया है। सुजीत का शव 15 सितंबर को रायबरेली के बछरावां क्षेत्र में इंदिरा नहर से बरामद हुआ था। सोमवार रात परिजनों ने कपड़ों और फोटो के आधार पर शव की पहचान सुजीत के रूप में की।
चढ़ाई का पुरवा निवासी सुजीत के भाई चंद्रशेखर ने गोसाईंगंज के मोहम्मदपुर गढ़ी के रहने वाले उमेश पर हत्या का आरोप लगाया है। सोमवार देर रात पुलिस ने गुमशुदगी के मामले में हत्या की धारा बढ़ाते हुए उमेश को हिरासत में ले लिया।
चंद्रशेखर ने 17 सितंबर को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में सुजीत की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। चंद्रशेखर के मुताबिक, 13 सितंबर की शाम सुजीत घर से निकला था लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की पर पता नहीं चला।
विज्ञापन
सोमवार को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को बछरावां पुलिस से इंदिरा नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस परिजनों को लेकर बछरावां पहुंची, जहां चंद्रशेखर ने शव की पहचान की।
शराब के नशे में रुपयों के लिए हुआ था विवाद
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में उमेश ने बताया कि 13 सितंबर को शराब के नशे में उसका सुजीत से रुपयों के लिए विवाद हुआ था। इसके बाद वह सुजीत को ऑटो से इंदिरा नहर पुल पर ले गया। वहां दोबारा विवाद हुआ और उसने सुजीत को नहर में फेंक दिया। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।