{"_id":"64ea4c02d3057ddc7d00f8e4","slug":"worker-engaged-in-construction-of-ganga-expressway-dies-raebareli-news-c-101-1-slko1032-3242-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लगे श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लगे श्रमिक की मौत
Sun, 27 Aug 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
पानी में डूबने से मौत की आशंका जता रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणगंज मजरे खिरोधरपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लगे श्रमिक की मौत हो गई। सुबह उसका शव गड्ढे में मिला। सूचना के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पानी में डूबने से मौत की बात कह रही है।
बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के जुकशाना गांव निवासी रिंकू (26) गांव के पास गंगा एक्सप्रेस वे पर मजदूरी करता था। शुक्रवार देर रात वह खाना खाने के बाद मोबाइल पर बात कर रहा था। इसके बाद शौच जाने की बात कहकर गया और देर तक वापस नहीं आया। उसका फोन भी बंद हो गया। सुबह उसका शव गड्ढे में पड़ा मिला तो साथियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मौत पानी में डूबने से लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।