फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Work will start on Lucknow-Kanpur expressway

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर शुरू हो सकेगा काम

Tue, 02 Feb 2021 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Work will start on Lucknow-Kanpur expressway
केंद्रीय बजट में हाईवे निर्माण को लेकर दी गई प्राथमिकता ने 66 किमी लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू होने की संभावना को भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

करीब 4700 करोड़ रुपये के इस फ्लैगशिप प्रोजेक्ट के निर्माण पर ही 3100 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। वहीं, आउटर रिंगरोड के काम को भी मार्च 2022 तक पूरा किया जाना है।
ऐसे में इस प्रोजेक्ट के लिए भी बेहतर उम्मीद दिख रही है। सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी का कहना है कि सड़कों और मेट्रो विस्तार के प्रोजेक्टों को बड़ा बजट मिला है।
विज्ञापन

ऐसे में लखनऊ के सड़कों के निर्माण के प्रोजेक्ट को शुरू कराने में मदद मिलेगी। अभी एनएचएआई यहां जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर रहा है।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे के अलावा सीतापुर हाइवे, इनर रिंगरोड पर नए फ्लाईओवरों का निर्माण करने के लिए बजट मांगा गया है। वहीं, आउटर रिंगरोड के निर्माण को पूरा करने के लिए भी करीब 2000 करोड़ रुपये की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो विस्तार की बनी उम्मीद
बजट भाषण में वित्त मंत्री ने मेट्रो विस्तार के प्रोजेक्टों को प्राथमिकता दी है। लखनऊ में भी चारबाग से बसंतकुंज के बीच ब्लूलाइन पर काम शुरू होना है। इसके लिए संशोधित डीपीआर को प्रदेश सरकार को अपनी रिपोर्ट के साथ अनुमति के लिए केंद्र सरकार को भेजना है। बजट में प्रस्ताव होने के बाद अब इसकी अनुमति मिल जाने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed