फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Work on the goal of victory from panchayat to parliament: Swatantra Dev

पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक जीत के लक्ष्य पर काम करें : स्वतंत्र देव

Wed, 09 Sep 2020 08:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 09 Sep 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Work on the goal of victory from panchayat to parliament: Swatantra Dev
स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
भले ही विधानसभा चुनाव में अभी डेढ़ साल बचे हों और कोरोना के मद्देनजर पंचायत चुनाव के भी संभावित समय पर होने की तस्वीर बहुत साफ  न हो, लेकिन भाजपा ने चुनावी व्यूह रचना पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी के रणनीतिकारों ने बुधवार को दूरदराज के क्षेत्रों में पार्टी का माहौल बनाने और संगठन की बात घर-घर पहुंचाने की दृष्टि से सेक्टर संयोजकों और सेक्टर प्रभारियों की कार्यशालाएं शुरू कीं। पहले दिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उपचुनाव वाले चार विधानसभा क्षेत्रों की कार्यशालाओं को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से पंचायत से लेकर पार्लियामेंट के चुनाव में जीत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने रामपुर के स्वारए फिरोजाबाद के टूंडला व जौनपुर के  मल्हनी विधानसभा के सेक्टर प्रभारी व संयोजकों  की कार्यशालाओं को संबोधित किया । इन सभी क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं । कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुका है । बड़ा बनना और प्रथम  स्थान  पाना महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि खुद को प्रथम बनाए रखना महत्वपूर्ण है । इसके लिए लगातार मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने सेक्टर संयोजकों व प्रभारियों से अपने.अपने क्षेत्रों में योजना .पूर्वक कार्य करते हुए बूथ स्तर पर पार्टी को पहले स्थान पर बनाए रखने का आह्वान किया । कहा कि सभी लोग बिना ये इंतजार किए कि चुनाव कब होंगेए  पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिहाज से काम करें ।
विज्ञापन


लोगों तक पहुंचाएं सरकारी योजनाओं का लाभ
उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार व जनता के बीच सेतु बनकर सरकार की लोककल्याण की योजनाओं का लाभ जन.जन तक पहुंचाने का काम करें । लोगों को बताएं कि भाजपा सरकार और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व ने पड़ोसी देशों की अकड़ को किस तरह ठीक किया है । साथ ही देश की अखंडताए एकता और संप्रभुता को ध्यान में रखकर कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक तथा लक्ष्यदीप से लेकर लद्दाख एक देश एक विधान और एक निशान के संकल्प को साकार कर दिया है । उन्होंने सेक्टर संयोजकों व प्रभारियों से बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के साथ  उनसे अपनत्व का व्यवहार कर उनका मनोबल बढ़ाएं ताकि वे ज्यादा उत्साह से काम करें । बुधवार को उपचुनाव वाली अमरोहा के नौगांवा सादातए कानपुर ग्रामीण की घाटमपुर व देवरिया सहित विधानसभा के 82 क्षेत्रों में कार्यशालाएं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed