{"_id":"6a21d00276c23a09bb0fc0a7","slug":"work-on-namo-bharat-train-between-lucknow-kanpur-gains-momentum-lucknow-news-c-13-lko1070-1767719-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ-कानपुर के बीच नमो भारत ट्रेन के काम में तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ-कानपुर के बीच नमो भारत ट्रेन के काम में तेजी
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ-कानपुर के बीच हाईस्पीड क्षेत्रीय रेल सेवा नमो भारत चलाने के काम में तेजी आई है। प्रदेश सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की अल्टरनेटिव्स एनालिसिस रिपोर्ट (एएआर) और डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराने के लिए छह करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) नई दिल्ली को सौंपी गई है।
एएआर और डीपीआर में प्रस्तावित रूट, संभावित स्टेशनों, अनुमानित यात्री संख्या, निर्माण लागत और वित्तीय मॉडल की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद परियोजना को अंतिम स्वीकृति और निर्माण प्रक्रिया के लिए बढ़ाया जाएगा। इसके लिए प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग प्रमुख सचिव पी. गुरुप्रसाद ने एनसीआरटीसी को पत्र भी भेजा है।
प्रमुख सचिव ने कहा है कि परियोजना पर आने वाला खर्च लखनऊ विकास प्राधिकरण, कानपुर विकास प्राधिकरण और उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण संयुक्त रूप से उठाएंगे। इस रेल सेवा के शुरू होने से लखनऊ-कानपुर के बीच रोजाना बड़ी संख्या में नौकरी, कारोबार, शिक्षा और अन्य कार्यों के लिए आवागमन करने वालों का सफर तेज व आरामदायक बनेगा। इसके साथ ही उन्नाव समेत पूरे क्षेत्र में औद्योगिक, व्यावसायिक और आर्थिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
नमो भारत सेवा को जानें
नमो भारत देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम सेवा है। इसे शहरों के बीच तेज, सुरक्षित और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इसकी ट्रेनें सामान्य उपनगरीय रेल सेवाओं की तुलना में अधिक रफ्तार से चलती हैं और कम समय में यात्रियों को एक से दूसरे शहर तक पहुंचाती हैं। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है।