फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Work 24 hours to make roads pathole free in Uttar Pradesh.

Barabanki: लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने देखा सड़कों का हाल, बोले- गड्ढे भरने के लिए 24 घंटे काम करें

Sat, 29 Oct 2022 05:41 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Sat, 29 Oct 2022 05:41 PM IST
सार

यूपी के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने निर्देश दिया है कि सड़क के गड्ढे भरने के लिए 24 घंटे काम करें। उन्होंने शनिवार को सड़कों की गुणवत्ता भी देखी।

विज्ञापन
Work 24 hours to make roads pathole free in Uttar Pradesh.
सड़क की गुणवत्ता की जांच करते लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने शनिवार को डीआरडीए सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की और सड़क का हाल भी देखा। हालांकि अधिकारियों ने उन्हें वहीं सड़क दिखाई जो चमाचम थी। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि सड़कों का गड्ढा भरने के लिए 24 घंटे काम हो। 

विज्ञापन


डीआरडीए सभागार में सांसद उपेंद्र सिंह रावत व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मंत्री जितिन प्रसाद ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने विधानसभा वार समीक्षा के दौरान जहां भी लेटलतीफी पाई, फटकार लगाई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी की छठ पर्व की तैयारियों को लेकर बैठक: दिए निर्देश- स्वच्छ व सुरक्षित छठ का संदेश दें
विज्ञापन
विज्ञापन


Chhath Puja: छठ पूजा पर महंगाई की मार, 20 फीसदी तक बढ़े पूजन सामग्री के दाम




बैठक के बाद बाहर निकलने पर लोगों ने उनसे शहर के जर्जर सड़कों के बारे में बताया तो उन्होंने सड़क के निरीक्षण के लिए कहा। इस पर अधिकारी हलकान हो गये और मंत्री को लेकर विकास भवन रोड पहुंच गए। इस सड़क पर भी जल्द ही काम हुआ था।

दौरे के दौरान अधिकारी यह प्रयास करते रहे कि मंत्री किसी जर्जर सड़क का निरीक्षण ना करें। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री ने 15 नवंबर तक सभी सड़कों के गड्ढे भर जाने के निर्देश देते हुए 24 घंटे काम की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed