फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women vote more in ls polls

आधी आबादी ने खूब निभाई अपनी जिम्मेदारी

Fri, 16 May 2014 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 May 2014 01:57 AM IST
विज्ञापन
women vote more in ls polls

इसे चुनाव आयोग की कोशिशों का नतीजा कहें या फिर पार्टियों के सघन प्रचार का असर। आधी आबादी ने लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने की जमकर कोशिश की।

विज्ञापन


इस बार के लोकसभा चुनाव में महिलाओं ने खूब वोट दिया है। अगर पिछले लोकसभा चुनाव से तुलना की जाए तो महिलाओं ने 13.06 फीसदी अधिक मतदान किया है।

पिछली बार 44.23 प्रतिशत महिलाओं ने वोट दिया था जबकि इस बार 57.29 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

अगर पुरुषों को देखा जाए तो उन्होंने पिछले चुनाव से 8.42 प्रतिशत अधिक मत दिया है। वर्ष 2009 के चुनाव में 50.70 प्रतिशत पुरुषों ने वोट दिया था जबकि इस बार 59.12 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया।
विज्ञापन

1.83 प्रतिशत रहा मतदान का अंतर

women vote more in ls polls

महिला व पुरुष वोट प्रतिशत में अंतर भी 1.83 का रह गया है। पिछले लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत का फासला 6.47 फीसदी था।

इस बार के चुनाव में 4.49 करोड़ पुरुष मतदाताओं ने वोट दिया है जबकि पिछले चुनाव में 3.21 करोड़ पुरुषों ने ही वोट दिया था।

इसी तरह पिछले चुनाव में 2.32 करोड़ महिलाओं ने वोट दिया था जबकि इस बार 3.60 करोड़ महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बताया कि मतदाता जागरूकता को लेकर जो अभियान चलाए गए उसका असर इस चुनाव में देखने को मिला है।

यहां पर 98 फीसदी से भी ज्यादा

women vote more in ls polls

जहां महिलाओं का मतदान में प्रतिशत बढ़ने की बात की जा रही है, वहीं कुछ जगहों पर रिकॉर्ड मतदान हुआ।

मुजफ्फरनगर लोकसभा के बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या-57 पर 98.40 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसी तरह बूथ संख्या 211 पर 96.93 प्रतिशत, चरथावल विधान सभा के पोलिंग बूथ संख्या-168 पर 96.10 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सहसवान विधान सभा क्षेत्र के बूथ संख्या 112 पर 94.20 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां पर केवल एक पोलिंग बूथ पर ही पुनर्मतदान हुआ है।

विज्ञापन

यहां 97 फीसदी मतदान

women vote more in ls polls

वहीं फीरोजाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के जसराना विधान सभा क्षेत्र के मतदेय संख्या-183 पर 72.23 प्रतिशत वोटिंग हुई।

बूथ संख्या-385 पर 84.78 प्रतिशत व 390 बूथ संख्या पर 85.40 प्रतिशत मतदान हुआ।

यहां के शिकोहाबाद विधान सभा क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या-38 पर 95.50 प्रतिशत एवं सिरसागंज विधान सभा क्षेत्र के मतदेय संख्या-54 पर 96.79 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसी प्रकार बूथ संख्या-151 पर 93.75 प्रतिशत व बूथ नंबर-159 पर 93.50 प्रतिशत मतदान हुआ है।

प्रदेश में कुल 58.63 प्रतिशत

women vote more in ls polls

16 लोकसभा के चुनाव में प्रदेश में कुछ 58.63 प्रतिशत मतदान हुआ।

खास बात यह रही कि इस चुनाव में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

हालांकि बढ़ते मतदान प्रतिशत का कारण राजनीतिक पार्टियों के प्रचार अभियान को भी माना जा रहा है, वहीं चुनाव आयोग ने भी लोकतंत्र के इस पर्व में मतदाता की अधिक भागीदारी के लिए प्रयास किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed