{"_id":"641229f1f848def14c097517","slug":"women-trainer-commited-suicide-lucknow-news-c-13-lko1064-131247-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: घरवाले ताइक्वांडो सीखाने से थे नाराज, अवसाद में महिला ट्रेनर ने लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: घरवाले ताइक्वांडो सीखाने से थे नाराज, अवसाद में महिला ट्रेनर ने लगा ली फांसी
Thu, 16 Mar 2023 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
गुडंबा इलाके में ताइक्वांडो ट्रेनर मंतशा (21) ने बुधवार सुबह किराये के कमरे में फांसी लगा ली। कमरे से उसके हाथ का लिखा सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने परिजनों की नाराजगी व अवसाद के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी है।
इंस्पेक्टर आलोक राय ने बताया कि लखीमपुर खीरी के तिकोनिया निवासी रईस अहमद की बेटी मंतशा गुडंबा के आदिलनगर इलाके में किराये के कमरे में रहती थी। मंतशा घर के पास ही एक एकेडमी में बच्चों को ताइक्वांडो सीखाती थी।
बुधवार सुबह 11 बजे किरायेदार विष्णु ने उसका शव पंखे में दुपट्टे के सहारे लटकता देखा। मकान मालिक और अन्य लोगों ने मंतशा को फंदे से उतारा, पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इसमें युवती ने इस बात का जिक्र किया है कि घरवाले ताइक्वांडो सीखाने पर खुश नहीं थे और मना करते थे, जबकि वह ताइक्वांडो सीखाना चाहती थी। इससे अवसाद और तनाव में रहने की बात लिखी है। इसके चलते ही उसने जान दे दी।