फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women suicide in live-in

लिव-इन में रहने वाली युवती ने लगाई फांसी, मौत

Mon, 09 Nov 2020 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
women suicide in live-in
गोमतीनगर थाने विकासखंड-5 में किराए पर रहने वाली पूजा वर्मा (26) ने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरें में पंखे के कुंडे से लटकता मिला। पुलिस के मुताबिक वह दीपक कुमार नाम के युवक के साथ लिव-इन में डेढ़ साल से रह रही थी। प्रेमी को पुलिस ने निगरानी में रखा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर धीरज कुमार के मुताबिक, मूलरूप से बहराइच की रहने वाली पूजा वर्मा का प्रेम संबंध वहीं के दीपक कुमार मौर्या से था। दोनों गोमतीनगर विकास खंड-5 में किराए के मकान में लिव-इन में रहते थे। रविवार शाम को दीपक ने पुलिस को सूचना दी कि पूजा ने खुदकुशी कर ली है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर शव पंखे के कुंडे से लटक रहा था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पूजा के परिवारीजनों को सूचना दी। देर रात तक पूजा के परिवारीजन नहीं पहुंचे थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर प्रेमी दीपक को निगरानी में रखा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, परिवारीजनों के आने के बाद तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आयेगी। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed