फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women show anger on water problem in city.

गहराया पानी संकट, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 29 Oct 2014 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 29 Oct 2014 03:10 PM IST
विज्ञापन
women show anger on water problem in city.

आलमनगर मोहल्ले के सैंकड़ो परिवार बीते कई माह से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला।

विज्ञापन


लगातार कई दिनों से पानी की समस्या से तंग आ चुकीं महिलाओं व अन्य स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जाहिर किया।

लोगों का कहना है कि स्थानीय पार्षद को कई बार इसकी जानकारी देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।

आलमनगर मोहल्ले में रहने वाले राजेश वर्मा और विकास ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण के चलते करीब चार माह पहले यहां लगे ट्यूबवेल से मोहल्ले में जाने वाली पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी।

जानकारी मिलने पर जलकल के इंजीनियरों ने पाइपलाइन की मरम्मत कर समस्या दूर कर दी। कुछ दिनों बाद फिर से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

इसके बाद कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, मगर, इतने महीने बीत जाने पर भी समस्या नहीं दूर हुई।

वहीं, जलकल के सहायक अभियंता आरएस बादलीवाल ने बताया कि इलाके में जलनिगम द्वारा नई लाईन बिछा दी गई है, उसमें ट्यूबवेल से कनेक्शन कराना बाकी है।

राजेन्द्र नगर प्रथम मार्ग पर वकील सीताराम टंडन के घर के सामने 24 इंच मोटी पाइप लाइन फट गई। पार्षद ने जलकल अधिकारी को सूचना दी, पर कोई नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed