{"_id":"6040d8672a0444593d3d7a4f","slug":"women-s-power-line-1090-searched-on-bomb-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : बम की सूचना पर वीमेन पावर लाइन 1090 की तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : बम की सूचना पर वीमेन पावर लाइन 1090 की तलाशी
Thu, 04 Mar 2021 06:24 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 04 Mar 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
वीमेन पावर लाइन 1090
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में पुलिस कंट्रोल रूम में अज्ञात व्यक्ति ने ताज महल में बम होने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस व सीआईएसएफ के जवान सक्रिय हो गये। वहीं इस सूचना के दो घंटे बाद लखनऊ के वीमेन पावर लाइन (1090) मुख्यालय में बम होने की सूचना प्रसारित हुई। सूचना मिलते ही राजधानी में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने तत्काल मुख्यालय की तलाशी शुरू कर दी। लेकिन बाद में अधिकारियों ने बताया कि यहां सुरक्षा की मुस्तैदी परखने के लिए सूचना प्रसारित कराई गई थी।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 9.30 बजे आगरा के पुलिस कंट्रोल रूम में किसी ने कॉल कर सूचना दी कि ताज महल में बम है। पुलिस व सीआईएसएसएफ की टीम ने वहां सर्च अभियान शुरू किया। इसी बीच दो घंटे के अंतराज पर 11.30 बजे लखनऊ में कंट्रोल रूम को सूचना मिली की वीमेन पावर लाइन (1090) मुख्यालय में बम रखा गया है। इस सूचना के मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पूरे मुख्यालय में तैनात कर्मचारियों को बाहर किया गया। इसके बाद सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता सक्रिय रहा। इसके बाद सूचना गलत पाई गई। इसके बाद अधिकारियों सहित पावर लाइन में काम करने वाले कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।