फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women prevent installation of smart meters in Bijli Colony, clash with police

Lucknow News: महिलाओं ने बिजली कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगाने से रोका, पुलिस से झड़प

Sat, 21 Feb 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Women prevent installation of smart meters in Bijli Colony, clash with police
स्मार्ट मीटर लगाने से रोका।
लखनऊ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय के पास स्थित बिजली कॉलोनी (प्राग नारायण रोड) में शुक्रवार को स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम को विभागीय कर्मियों के परिवारों की महिलाओं ने रोक लिया। कॉलोनी का गेट बंदकर उन्होंने हंगामा शुरू दिया। पुलिस से भी उनकी झड़प हुई। बाद में अधिकारियों को कॉलोनी की बिजली काटनी पड़ी, जिसके बाद ही मामला शांत हो सका।
विज्ञापन


लखनऊ मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे जब टीम मीटर लगाने पहुंची, तो महिलाओं ने पहले ही मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया था। एमडी के निर्देशों का हवाला देने के बावजूद महिलाएं और कुछ कर्मचारी विरोध पर अड़े रहे। देखते ही देखते मौके पर पहुंची पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प शुरू हो गई।
विज्ञापन


जब बातचीत से समाधान नहीं निकला, तो एक्सईएन धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने उपकेंद्र से पूरी कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बंद करा दी। करीब एक घंटे तक बिना बिजली के रहने और उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शनकारी पीछे हटे और कॉलोनी का गेट खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले अफसरों के घर, फिर कर्मियों की बारी

विवाद के दौरान कर्मचारियों की मांग थी कि स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत पहले बड़े अफसरों के घरों से की जाए। टीम के आधे सदस्य जब ऑफिसर कॉलोनी में मीटर लगाने पहुंचे, तब जाकर कर्मचारियों के घरों का रास्ता साफ हुआ। शाम सात बजे तक कॉलोनी के 65 घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिए गए।

स्मार्ट मीटर लगाने से रोका।

स्मार्ट मीटर लगाने से रोका।

स्मार्ट मीटर लगाने से रोका।

स्मार्ट मीटर लगाने से रोका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed