बेचता है लाइया-चना, बताता था स्विस व्यापारी, भेजता था अश्लील मैसेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में विमेन पावरलाइन की सूझबूझ से महिलाओं को अश्लील मैसेज करने वाला एक शोहदा पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
इस शोहदे ने फर्जी आईडी के सिम से करीब 30 लड़कियों को अश्लील मैसेज कर परेशान कर रखा था। अलीगंज पुलिस ने उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। युवक की लइया-चने की दुकान है और वह खुद को लइया-चने का सप्लायर और बीएमडबल्यू का मालिक बताता था।
जानकारी के मुताबिक अलीगंज की एक 49 वर्षीय महिला ने वुमन पावर लाइन 1090 पर एक शोहदे से परेशान होकर शिकायत दर्ज कराई थी।
महिला के मुताबिक उसे अलग-अलग दो नंबरों से बेहद अश्लील और भद्दे मैसेज आ रहे थे। मैसेज करने वाला महिला को धमकी भी देता था। उसने बातचीत में बताया कि वह उत्तर प्रदेश में लइया-चने का सप्लायर है।
स्विट्जरलैंड से लौटकर बताऊंगा
शोहदे ने रौब जमाने के लिए ये भी कहा कि उसके पास बीएमडबल्यू कार है। इतना ही नहीं उसने महिला को धमकाया कि वह अभी स्विटजरलैंड में है। वहां से वापस आकर बताएगा।
1090 सर्विलांस टीम ने जब इस नंबर की पड़ताल की तो पता लगा कि इसी नंबर से 8 शिकायतें और थीं साथ ही रिकॉर्ड में करीब 29 लड़कियों को परेशान करने की बात भी सामने आई। जांच करने पर ये कॉलर की आईडी भी फेक पाई गई।
पूरी पड़ताल के बाद सर्विलांस टीम की मदद से अभियुक्त का पता लगा लिया गया। आरोपी की पहचान थाना हसनगंज के रहने वाले मोहित दुबे के रूप में की गई। आरोपी की लइया-चने की दुकान है।
आरोपी के खिलाफ थाना अलीगंज में मुकदमा दर्ज करके उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।