फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women police officers to be recruited in police stations.

यूपी के थानों में महिला पुलिसकर्मी होंगी ड्यूटी अफसर, इन जिलों में होगी तैनाती

Wed, 14 Mar 2018 02:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 14 Mar 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
women police officers to be recruited in police stations.
- फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ समेत रेंज के छह जिलों के सभी थानों में अब महिला पुलिसकर्मी को ड्यूटी अधिकारी के रूप में तैनात किया जाएगा। यह पीड़ित की समस्या सुनने के साथ उसका निस्तारण कराएंगी और कॉल कर कार्रवाई की जानकारी का ब्योरा दर्ज करेंगी।

विज्ञापन


आईजी रेंज सुजीत पांडेय ने बताया कि पीड़ितों को थाने से टरकाने और समस्या समाधान करने में टालमटोल की शिकायतों के चलते अब सभी थानों पर महिला पुलिसकर्मी को ड्यूटी अधिकारी के रूप में तैनात किया जाएगा। थाने पर महिला पुलिस इंस्पेक्टर, सबइंस्पेक्टर, हेडकांस्टेबल या कांस्टेबल को यह जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन


दिन भर में मिले शिकायती प्रार्थनापत्रों में से कम से कम एक चौथाई पीड़ितों को कॉल करके कार्रवाई के बारे में जानकारी कर रजिस्टर में दर्ज करेंगी। पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित के असंतुष्ट होने पर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी जाएगी और दूसरी टीम उसकी शिकायत की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण देकर तैनात करेंगे एसएसपी
आईजी रेंज ने बताया कि लखनऊ एसएसपी के साथ सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखीमपुर खीरी व रायबरेली के एसपी को महिला पुलिसकर्मी को शिकायत की सुनवाई, निस्तारण और कार्रवाई की जानकारी के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। वह सुबह आठ से शाम सात बजे तक ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगी।


महीने में दो बार समीक्षा
थानों पर शिकायतों की सुनवाई व उनके निस्तारण की सीओ, एएसपी व कप्तान द्वारा महीने में दो बार समीक्षा की जाएगी। एक से 15 तारीख तक की शिकायतों पर महीने की 16 तारीख और 15 तारीख से महीने के आखिरी दिन तक की शिकायतों की एक तारीख को समीक्षा होगी। अधिकारी भी पीड़ितों को कॉल करके कार्रवाई के नतीजे की जानकारी लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed