फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women helpline 181 starts from women's day

सिर्फ एक नंबर मिलाकर महिलाओं को मिलेगी हर मदद

Sun, 14 Feb 2016 02:21 PM IST
Updated Sun, 14 Feb 2016 02:21 PM IST
विज्ञापन
women helpline 181 starts from women's day

सूबे में आठ मार्च से 181 महिला हेल्पलाइन शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इसका उद्घाटन करेंगे। इसके जरिये महिलाएं 181 नंबर मिलाकर मदद ले सकेंगी।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार यूपी में भी गुजरात की तर्ज पर 181 महिला हेल्पलाइन शुरू करने जा रही है। इससे महिलाओं को पुलिस, मेडिकल, कानूनी सलाह व काउंसलिंग सब कुछ एक ही नंबर पर मिल जाएगी।
विज्ञापन


इसका जिम्मा 108 व 102 एंबुलेंस का संचालन करने वाली कंपनी जीवीके-ईएमआरआई को दिया गया है। 24 घंटे चलने वाली इस हेल्पलाइन में महिलाओं को जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद भी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुसीबत में फंसी महिलाओं को मिलेगा घर

women helpline 181 starts from women's day

यदि महिला को मनोवैज्ञानिक सलाह की जरूरत है तो वह भी इसके जरिये उन्हें दी जाएगी।

यदि महिला किसी मुसीबत में है और उसे कुछ समय के लिए अस्थाई निवास की जरूरत है तो वह भी उपलब्ध कराया जाएगा। घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को तत्काल मदद मिलेगी। वहीं, लखनऊ स्थित जीवीके-ईएमआरआई ऑफिस में भी 181 का कॉल सेंटर बनकर तैयार है।

इसके लिए काउंसलर की भी तैनाती हो गई है। बचे हुए स्टाफ की तैनाती का काम जोरों पर है। प्रमुख सचिव महिला कल्याण रेणुका कुमार तैयारियों की समीक्षा कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed