फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women given birth to a baby after Sterilization

नसबंदी के बाद भी हुआ बच्चा, मुआवजे के लिए महिला ने किया केस

Tue, 17 Apr 2018 12:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 17 Apr 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
women given birth to a baby after Sterilization
नसबंदी फाइल फोटो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन विभाग के सचिव को नसबंदी के बावजूद बच्चा होने के मामले में याची को मुआवजा देने पर विचार करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


इस मामले में सरकार का तर्क था कि महिला को मुआवजा पाने के लिए 90 दिन के भीतर आवेदन करना होता है। इसमें वह लेट हो गई।
 
याचिकाकर्ता कुसुमा ने बताया था कि बाराबंकी के सरकारी अस्पताल में वर्ष 2014 में उसने नसबंदी करवाई थी। इसके बावजूद वह गर्भवती हो गई और उसने एक बालिका को जन्म दिया।
विज्ञापन


नसबंदी विफल रहने पर उसने प्रदेश सरकार के मुआवजा स्कीम के तहत मुआवजे के लिए आवेदन किया, लेकिन विभाग ने इसे नकार दिया। इसके लिए 90 दिन बाद दावा करने का तर्क दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह से उन्हें अपात्र माना गया। जस्टिस गोविंद माथुर और जस्टिस इरशाद अली ने सुनवाई के बाद कहा कि याची समाज के निचले तबके से ताल्लुक रखती है। ऐसा संभव है कि उसके लिए समय अवधि के भीतर आवेदन करने में कुछ बाधाएं रही होंगी।


वहीं, सामने आए मामले के तथ्यों के आधार यह उचित होगा कि विभाग उसके दावे पर देरी के बजाय योग्यता के अनुसार विचार करे। इसके लिए उसे एक महीने की मोहलत दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed