फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women fight well in panchyat election

पंचायत चुनाव : प्रधान पद पर महिलाओं ने मनवाया लोहा, लखनऊ की पूरी सूची एक क्लिक में

Thu, 06 May 2021 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 06 May 2021 12:58 AM IST
सार

राजधानी के गांवों में सिर्फ महिला आरक्षित ही नहीं अन्य सीटों पर भी महिलाओं ने प्रतिद्वंद्वियों को करारी शिकस्त दी है। यही नहीं, प्रधानी जीतने वालों में युवाओं की भागीदारी भी इस बार खूब रही। पुरुष, महिला दोनों वर्गों में बड़ी संख्या में युवा प्रधान चुने गए हैं।

विज्ञापन
women fight well in panchyat election
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ। राजधानी के गांवों की सरकार में इस बार आधी आबादी यानी महिलाओं ने भी गहरी पैठ बनाई है। बड़ी संख्या में महिलाओं ने जीत का परचम लहराया है। सिर्फ महिला आरक्षित ही नहीं अन्य सीटों पर भी महिलाओं ने प्रतिद्वंद्वियों को करारी शिकस्त दी है। यही नहीं, प्रधानी जीतने वालों में युवाओं की भागीदारी भी इस बार खूब रही। पुरुष, महिला दोनों वर्गों में बड़ी संख्या में युवा प्रधान चुने गए हैं।

विज्ञापन


आठ विकासखंडों की 493 सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में सोमवार रात तक जारी परिणामों के अनुसार, हर विकासखंड में महिला प्रत्याशियों की धाक देखने को मिली। अलग-अलग विकासखंडों के परिणाम पर नजर डालें तो चिनहट में 18 में आठ महिला प्रधान चुनी गई हैं। वहीं कुल चुने गए प्रधानों में लगभग आधे युवा हैं। वहीं मलिहाबाद में तो 67 सीटों में से लगभग आधी 33 सीटें महिलाओं ने कब्जाई हैं। मोहनलालगंज में 78 में 33 और गोसाईगंज में 76 में 35 महिलाएं जीती हैं। वहीं सबसे बड़े विकासखंड बख्शी का तालाब की 94 सीटों में से 40 पर आधी आबादी ने कब्जा जमाया है। वहीं काकोरी विकास खंड की 47 सीटों में से 22 सीटों पर महिलाओं ने जीत का परचम लहराया है। इसी तरह माल की 67 सीटों में से 32 सीटों पर महिलाएं जीती हैं जबकि सरोजनीनगर की कुल 45 सीटों में 19 पर महिलाओं ने विजय पताका फहराई है।

विज्ञापन


जीते प्रत्याशियों में युवाओं की बात करें तो कई विकासखंडों में 50 फीसदी या उससे अधिक युवा उम्मीदवार जीते हैं। कई सीटों पर पुरानी पीढ़ी ने नई पीढ़ी को बागडोर थमाई है। उदाहरण के तौर पर निगोहां में जीते युवा अभयकांत वाजपेयी की मां पहले यहां से प्रधान रहीं। इस बार बेटे ने सीट जीती। अन्य उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं में गोसाईगंज की अकबरपुर बेनीगंज सीट पर मॉसकॉम अंतिम सेमेस्टर के छात्र निशांत शुभम जीते हैं। रसूलपुर टिकनियामऊ से इरम ने जीत दर्ज की है। इसी तरह अन्य सीटों पर भी युवा जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


रात तक जारी हो सके प्रधानी व बीडीसी के परिणाम
राजधानी में पंचायत चुनाव की रविवार सुबह शुरू हुई मतगणना सोमवार देर रात तक चलती रही। हालांकि अंत में सिर्फ जिला पंचायत सदस्य पदों का परिणाम फंसा था। अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार मिश्र ने बताया कि ग्राम प्रधानी की 493, क्षेत्र पंचायत सदस्य यानी बीडीसी की 619 और ग्राम पंचायत सदस्य के 2787 पदों की मतगणना रात में समाप्त हो गई और सभी पदों पर विजयी प्रत्याशी घोषित कर दिए गए।

 

ब्लॉकवार प्रधान पद प्रत्याशियों की सूची

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में राजधानी के आठ विकास खंडों में एक सीट को छोड़कर शेष 493 पदों के परिणाम सोमवार को घोषित हो गए। सोमवार को घोषित हुए प्रधान पदों की सूची इस प्रकार है।
 

चिनहट-
जुग्गौर- शिवकुमारी, देवरिया- ओमप्रकाश,धतिंगरा- मान सिंह,पश्चिम गांव- देशराज, फरुखाबाद- छत्रपाल, बौरूमऊ- उमादेवी, मेहौरा- सरलेश, सरौरा- बाबू लाल, सिकंदरपुर खुर्द- रामसखी उर्फ रीता यादव, सैरपुर- शिवकुमार।
 

बख्शी का तालाब-
भड़सर- दीपक कुमार, अहमदपुर खेड़ा- नादिया अफरोज, गोहना कला- रीतू सिंह, हरधौरपुर- कुसुमलता, मलूकपुर- केतकी, बगहा- सोनी कपाली, उसरना- छोटेलाल, परसऊ-धर्मेश, बाहरगांव-मधुराम, इंदारा-कोमल, लुधौली-चंद्रावती, मदारीपुर-सुशीला, सीवां-भानू, अस्ती-विष्णु, डिगोई-आदर्श कुमार सिंह, अटेसुुवा-विलकीश, सरसवां-सुशीला देवी, सुवंशीपुर-रामविलास, मुसपिपरी-सुषमा, रामपुर बहेड़ा-सर्वेश कुमारी, टिकरी-मनोज कुमार, नगर चौगवां-मधु, पहाड़पुर-संतोष कुमार, शिवरी-रमेश, सराय धामू-योगेंद्र, नरोसा-पप्पू गौतम, दरियापुर-फूलमती, बेहटा- विनीता जायसवाल, चांदपुर खानीपुर-संतराम, उनई-जियालाल, पालपुर-ममता, पैकरामऊ-शमशुल निशा, चंदा कोडर- शिवकुमार, नगवामऊ कला- प्रहलाद, मोहम्मदपुर गढ़ी- रंजीत कुमार, पलिया- रीना देवी, सिंघामऊ- निशा वर्मा, भाखामऊ- सबाउद्दीन, टिकारी- विनीत कुमार रावत, जमखनवां-सरोज लता, चकपृथ्वीपुर- सरोज कुमार, मवईकला-किरन, राजा सलेमपुर-जगदीश नारायण, चंदनापुर-सुमन सिंह, अतरौरा-रंगोली, भगौतीपुर- रामरती, रेवामऊ- पूजा सिंह, दुधरा- गोकुल, करौंदी- लालमनी, बनौगा- जियाउद्दीन, अकड़रिया कला- सुषमा द्वेदी, अल्दमपुर- फूलमती, असनहा- राजीव कुमार, सुल्तानपुर- रामकुमारी, अरिगवां- उमेश कुमार।
 

सरोजनीनगर -
दादूपुर- गया प्रसाद, बनी- रमेश कुमार गुप्ता, सैदपुर पुरही- मुरलीधर दीक्षित, गोंदौली- सुशीला, खटोला- संतोष कुमार, खसरवारा- राजा उर्फ गुड्डू , अमावा- जय देवी, कमलापुर- रघुवीर यादव, बीबीपुर- दीनानाथ, पहाड़पुर- रंजीत कुमार, नूरनगर भदरसा- विद्यावती, मवई पड़ियाना- सीमा रानी, प्यारेपुर- निर्मला, कल्ली पूरब- रामखेलावन, हरौनी- सीमा देवी, परवर पूरब- रामफल, लतीफ नगर- मालती देवी, सादुल्ला नगर- शांति देवी, खुर्रमपुर- कल्लू, अंदपुर- स्वदेश कुमार, गढ़ी चुनौटी- पदमा देवी, लोनहा- राम रानी, समदा खेड़ा- शिव शंकर, भटगवां पांडे- उमेश कुमार, भौकापुर- अर्जुन प्रसाद, मेमौरा- सुमन आनंद, तेरवा- राकेश कुमार, चंद्रावल- शिव कुमारी, बेंती- रामादेवी, कुरौनी- संतोष कुमार, पिपरसंड- रामनरेश, मौदा- संगीता देवी, सहिजनपुर- श्रवण कुमार, मखदूमपुर कैथी- मनोज कुमार, नीवा- कुंती, भटगांव- तारा, जैती खेड़ा- शिव कुमारी, नानमऊ- सुषमा देवी, चकौली- दीन दयाल, नरायनपुर- मनोहर लाल, ऐन- सरोजनी देवी, माती- शिव सागर यादव, परवर पश्चिम- ब्रजेश कुमार, बेहटा- अमिता पाल, रहीमनगर पड़ियाना - सूरजपाल।
 

माल -
मुड़ियारा- सुषमा मौर्या, रहटा- पूनम, तिलन- असलम, ससपन- मैकू, सालेह नगर- राजेश कुमार, बाजार गांव- अजय रावत, ढकवा- हंसावती, अऊमऊ- गंगा राम, पारा- भद्राही, बीरपुर- सुशीला, सैमसी- सुरेश कुमार, पिपरी कुराखर- गुड्डी, हसनापुर -रमेश कुमार, सैदापुर- छोटेलाल, रामनगर- आकांक्षा, लतीफपुर- गीता सिंह, केडौरा- शैलेन्द्र सिंह, चंदवारा- इलियास, बसंतपुर- ममता, मड़वाना- रणवीर सिंह, बहरौरा- राखी, दनोर- सुनीता, उमरावल- चंदा सिंह, आदमपुर- राजेश गुप्ता, गौरैया- मायावती, माल- आशुतोष, नरायनपुर- धन्नो, अहिडर- प्रेम कुमार, मंझी निकरोजपुर- रतिभान सिंह, रुदान खेड़ा- राजेश्वरी, गहदो- चन्द्रावती सिंह, थरी- सरला देवी, नविपनाह- प्रकाश सिंह, शंकरपुर- रचना मिश्रा, जमोलिया- अनवर अहमद, बदैया- रामकुमार, रायपुर- सिया राम यादव।
 

मलिहाबाद-
भतोइया-शमीमजहाँ, गोसवा-समरजहाँ, अल्लुपुर-श्यामादेवी, नवीनगर-गेंदन, फतेहनगर-अहिबरन, घुसौली-अयोध्या प्रसाद, तरौना-संदीप कुमार, खालिसपुर-विपिन कुमार, अहमदाबाद कटौली-फहमीदा बानो, हबीबपुर-चंद्रपाल, गढ़ी संजर खां-पुष्पा मौर्या, महमूदनगर-सर्वेश कुमार, बेलगढा-स्वयं सिंह, सेंधरवा-पुष्पा देवी, कटौली-नवीन कुमार, दुलारमऊ- अजय, हरिहरपुर-आशीष यादव, सरावा-शिवराज, बख्तियारनगर-जीनत, भदवाना-कामेश्वर प्रसाद, बहेलिया-ओमप्रकाश, हटौली-रामचंद्र, रसूलपुर-रामपाल, मुजासा-जुबैर अहमद, दतली-विजय नन्दनी, रुसेना-सुरसती, महदोइया-नीलम, फिरोजपुर-परवीन, गौंदामुअज्जम नगर-सुशील कुमार, कैथूलिया-जवाहर, टिकैतगंज- निशा रावत, अल्लुपुर-श्यामा, मनकौटी-अशोक कुमार शर्मा, जौरिया-रामदेवी, नईबस्ती धनेवा-विजय कुमार, मवई कला-फूलमती, कुंडरा खुर्द-संतोष कुमार, कहला-नवी अहमद, बड़ी गढ़ी-शिल्पी शुक्ला, मोहम्मद नगर रहमत नगर-श्याम सुंदर, हमिरापुर-किसवर जहाँ, मलहा-दिनेश कुमार, सुरगौला-कमला, जिन्दौर-सतीश पंडित, बिराहिमपुर-रामशंकर, खड़ता-कमला, बदौरा-सर्वेश कुमारी, कसमण्डी कला-रिंकी साहू, साहिलामऊ-असलम, मीठेनगर-रविन्द्र प्रताप यादव, खड़ौहा-मुन्नीदेवी।
 

काकोरी-
कुशमौरा हलवापुर-राम विलास, गोपरा मऊ- सरिता देवी, शेरपुर मऊ- ज्ञान देवी, कठिगरा-विद्या, खुशहाल गंज- हुमेरा बेगम, टेडवा-मनीष कुमार, कुढ़ा ईट गांव- राम लली, तेजकिशन खेड़ा-रामापाल सिंह, पहिया आजमपुर-मतीन अहमद, बंशीगढ़ी-कांति देवी, सराय अलीपुर-रामदुलारी, हरदुईय्या- दीपाली सिंह, बड़ागाव-संतोष कुमारी, अमेठीया-ममता, भलिया-छाया सिंह, सरसंडा-पुत्ती लाल, सैद पुर मेहरी-मिट्ठू लाल, भटऊ जमालपुर- रमेश चंद्र, पुरैना -सुनीता, बरकताबाद-सीमा, सिरगामऊ-सुनीता, दसदोई-राजकुमार, बहरू- गुरुदयाल, थावर-माधुरी सिंह, सकरा-राजकुमारी, सैफलपुर-राजेंद्र प्रसाद, शिवरी-अंजनी राजपूत, शाहपुर-संदीप कुमार, मुबारक पुर-लेखराम, दोना-कमलेश कुमार।
 

गोसाईंगंज-
दुलारमऊ- नीतू पाल, चुरहिया- ज्योति, मलूकपुर- संजय कुमार, बहरौली- निशा कुमारी, रसूलपुर आशिक अली- रामचन्द्र , घोडसारा- रोशनी, आदमपुर नौबस्ता- अनुपम वर्मा, कपेरा मदारपुर- दुर्गेश कुमारी, पंचसरा- मिराजुद्दीन, केवली- आलोक कुमार, महुरा कला- शैलेंद्र कुमार वर्मा, बघौली- रामदीन, सेमनापुर- नीलम वर्मा, मलौली- धर्मेंद्र कुमार, चांद सराय- प्रमोद कुमार, महमूदपुर- सर्वेश कुमार, बाजूपुर- ऊषा, नूरपुर बेहटा- सविता यादव, फरीदपुर- नीतू, मीसा- जितेंद्र कुमार, महुराखुर्द- सालिकराम, हसनापुर- प्रेमलता, बसरहिया-सरोज, दाउदपुर सैदापुर- सुरेश कुमार वर्मा, बस्तिया - देवेन्द्र कुमार, जौखण्डी- मोॎ शब्बीर, मोहम्मदाबाद- सपना वर्मा, घुसकर- मीना कुमारी, धौरहरा- गया प्रसाद, शिवलर- राजा रावत, इचवलिया पहासा- हरी सिंह, रतियामऊ- प्रियंका यादव, सेमरापीतपुर- पिंकी, देईटीकर- राम रानी, भौरा खुर्द- सावित्री, सिठौली कला- नीतू, रायपुर सदरा- रायपुर सिंह, भट्ठी बरकतनगर- सविता, हरदोईया- विजय कुमार, अनैया खरगापुर- सीमा, दूल्हापुर हुसैनाबाद- हरिनाम, इस्माईलनगर- जीतू सिंह वर्मा, आदमपुर मितौली- विनोद कुमार वर्मा, अकरहदू- सुशीला, ममई मऊ- दीपक सिंह, सेल्हूमऊ- महेन्द्र कुमार, सिकंदरपुर अमोलिया- दुर्गेश कुमार, भटवारा- सुनील कुमार, सठवारा- सुखई लाल, मगहुआ- शोभा, कबीरपुर- रीना वर्मा, रसूलपुर टिकनियामऊ- ईरम, जहांगीरपुर- धनराज, बेगरियामऊ- शाह मोहम्मद, निजामपुर- रेखा, काजी खेड़ा- कंचन, सदरपुर करोरा- सुमन, रहमत नगर- मनीष कुमार रावत, सलेमपुर- कुसुमा देवी, मोहम्मदपुर गढ़ी- वीरमती, गोमी खेड़ा- प्रवेश कुमार।
 

मोहनलालगंज-
अघैया- उर्मिला देवी, अचलीखेड़ा- अरविंद कुमार, उत्तरगांव- ज्ञान सिंह, उतरावां- भोलानाथ, कनकहा- मंशाराम, करनपुर- मदन मोहन सिंह, करोरा-सुधीर कुमार, कांटा करौदी- अमित कुमार, कुशमौरा- माया, खुजौली- राजकुमार, गढ़ा- सुनील कुमार, गढ़ी महदौली- सरिता, गोविंदपुर- प्रियंका , छतौनी- भानुशंकर , जबरौली- रेनू अवस्थी, तमोरिया मदारपुर- आनंद गोपाल, दहियर- सोनी, डिघारी- दीपिका, धनुवासांड- कृष्ण शरण प्रद्युम्न सिंह, परेहटा- कुशमावती, नटौली- सुधेंद्र सिंह, निगोहां- अभयकांत दीक्षित, बघौना- कैलाशनाथ, बैरीसालपुर- अनुपम, भगवानपुर- सुनीता, भद्दीशीर्ष- सुरेश कुमार, भदेसुवा- गीता, भसंडा- ललित कुमार, भौंदरी- देवेंद्र कुमार सिंह, मीरखनगर-फूलमती, मंगटइया- नेहा साहू, रघुनाथखेंड़ा- कमलेश कुमारी, रतनपुर- शिवबरन सिंह, राती- नवनीत कुमार, रामदासपुर- राजकुमार, रामपुर गढ़ी जमुनी- सत्य प्रकाश, रायभानखेड़ा- सुमन रावत, लालपुर- नीरज, शेरपुर लवल- आनंद रानी, समेसी-अशोक कुमार, सलसामऊ हिलगी- रूपरानी, सिसेंडी-सन्नो जायसवाल, हुलासखेड़ा- निशा यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed