{"_id":"69f0db32276729abc400f421","slug":"women-farmers-sensitized-on-stress-management-lucknow-news-c-13-1-jam1008-1713171-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महिला किसानों को तनाव प्रबंधन पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महिला किसानों को तनाव प्रबंधन पर किया जागरूक
Tue, 28 Apr 2026 09:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 28 Apr 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
तेधा गांव में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में लीफलेट का विमोचन करती डॉ. साधना सिंह व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस पर मिल्कीपुर ब्लॉक के तेधा गांव में महिला किसानों के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं को कार्यस्थल सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. साधना सिंह ने कहा कि सुरक्षित और तनावमुक्त कार्यस्थल महिलाओं के स्वास्थ्य और उत्पादकता के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम सिंह ने की, जिन्होंने कार्य एवं पारिवारिक जीवन में संतुलन पर जोर दिया। कार्यक्रम का आयोजन संसाधन प्रबंधन एवं उपभोक्ता विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रीति सिंह ने किया। इसमें व्याख्यान, नुक्कड़ नाटक और तनाव प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियां हुईं। महाविद्यालय की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिये महिला किसानों को संदेश दिए।
बड़ी संख्या में महिला किसानों और ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए। प्रशिक्षण संबंधी जागरूकता लीफलेट ग्रामीणों में वितरित किए गए। ग्राम प्रधान राजू कन्नौजिया ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे आयोजन जारी रखने का आग्रह किया।