फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women dumped on floor after sterilization operation

नसबंदी के बाद महिलाओं को सीलन भरे फर्श पर लिटाया, छटपटाती रहीं महिलाएं

Fri, 12 Aug 2016 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमरउजाला, बाराबंकी Updated Fri, 12 Aug 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
women dumped on floor after sterilization operation
आॅपरेशन के बाद फर्श पर लेटी मह‌िलाएं - फोटो : amar ujala

सीएचसी जाटा बरौली के महिला नसबंदी कैंप में डॉक्टर ऑपरेशन के बाद महिलाओं को सीलन भरे फर्श पर लिटाते रहे। कुछ की तो हालत भी गड़बड़ा गई। सीएमओ ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


बंकी ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाटा बरौली में गुरुवार को नसबंदी कैंप में आशा बहुओं द्वारा 37 महिलाओं को नसबंदी कराने के लिए लाया गया था। कैंप में आलम यह था कि डॉक्टर ही दस बजे तक नहीं पहुंचे, इसके चलते महिलाओं को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


जब अधीक्षक डॉ. ओम प्रकाश कुरील पहुंचे तो महिला चिकित्सक नदारद मिलीं जिससे नसबंदी से पहले की जांच भी बिलंब से हुई। कुछ देर बाद पुरुष डॉक्टरों द्वारा जांच की गई। जांच के बाद सर्जन एमके गुप्ता ने महिलाओ की नसबंदी शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन व डॉक्टरों ने बरती लापरवाही

women dumped on floor after sterilization operation
डेमो - फोटो : अमर उजाला

नसबंदी कराने आई राधा देवी, संतोष, पम्मी निवासी नारे का पुरवा, जोशम निवासी पल्हरी डल्लू खेड़ा की पुष्पादेवी व ज्वारी की उमादेवी समेत 27 महिलाओं को ऑपरेशन थियेटर से निकालकर बेड पर न लिटा कर सीलनयुक्त फर्श पर लिटा दिया गया। 

इस दौरान कुछ महिलाओं की तबीयत भी बिगड़ गई। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि अस्पताल प्रशासन व डॉक्टर द्वारा जमकर लापरवाही बरती गई। ऑपरेशन के बाद कुछ महिलाएं तो दवाओं के अभाव में फर्श पर पड़ी छटपटाती रहीं। 

महिला नसबंदी कैंप में नसबंदी के बाद मरीजों को बेड पर न लिटाकर फर्श पर लिटाना गंभीर मामला है। मामले की जांच के बाद लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. डीआर सिंह, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed