फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women come farword for victory : mulayam

मुस्लिमों के बाद अब महिलाएं संभालेंगी सपा का मोर्चा!

Sun, 30 Mar 2014 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 30 Mar 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
women come farword for victory : mulayam

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने पार्टी को ज्यादा से ज्यादा सीट जिताने के लिए पार्टी महिलाओं से अपील की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि वे घर-घर जाकर लोगों को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं।

यह भी समझाएं कि सपा की सरकार बनने पर ही महिलाओं का भविष्य और सम्मान सुरक्षित रह सकता है।

विश्वास भी जताया कि विधानसभा चुनाव की तरह महिलाएं इस बार भी ज्यादा से ज्यादा सपा प्रत्याशियों को जिताकर लोकसभा में भेजने का काम करेंगी।

पार्टी मुख्यालय में समाजवादी महिला सभा की बैठक को संबोधित करते हुए मुलायम ने कहा कि समाजवादी पार्टी का उद्देश्य सिर्फ चुनाव लड़ना एवं सत्ता हथियाना नहीं है।


सपा का मकसद राजनीति में सेकुलर व धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की स्वीकार्यता को बढ़ाना है। वह अपनी नीतियों को समझौता नहीं कर सकती।

उन्होंने यह भी संकेत दिए कि केंद्र में तीसरे मोर्चे की ही सरकार बनेगी और उसके गठन में सपा की अहम भूमिका होगी।

बैठक की अध्यक्षता कर रही महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहा कि अखिलेश सरकार ने दो साल में ही घोषणापत्र में किए गए अधिकांश वादों को पूरा किया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि सपा सरकार को मुस्लिमों पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed