{"_id":"5c6aa842bdec2273ad00c7c8","slug":"women-burnt-on-third-floor-of-tourism-building-died-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन भवन में पेट्रोल डाल कर जलाई गई महिला ने अस्पताल में दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन भवन में पेट्रोल डाल कर जलाई गई महिला ने अस्पताल में दम तोड़ा
Mon, 18 Feb 2019 06:12 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 18 Feb 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन भवन में झुलसी महिला की हुई मृत्यु
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर स्थित पर्यटन विभाग में तैनात कर्मचारी सुहेला खान उर्फ शालू की आज अस्पताल में मृत्यु हो गई। उसे उसके तथाकथित प्रेमी ने पेट्रोल डालकर शुक्रवार को आग लगा दी थी। वारदात पर्यटन विभाग के तीसरी मंजिल पर स्थित लेखा विभाग में शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे हुई थी। इस दौरान उसका प्रेमी भी झुलस गया था। पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया था कि आरोपी युवक ने महिला पर शादी का जबरदस्ती दबाव बना रहा था। जिसका विरोध करने पर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पीड़िता के परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने देर शाम केा केस दर्ज कर लिया।
क्षेत्राधिकारी गोमतीनगर अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक ठाकुरगंज के टीबी अस्पताल केपास की रहने वाली सुहेला उर्फ शालू खान पर्यटन विभाग में चतुर्थश्रेणी की कर्मचारी है। वह तीसरे मंजिल के लेखा विभाग में तैनात है। लेखा विभाग प्रबंध निदेशक एसपी सिंह के कमरे के पास ही है। हसनगंज के खदरा का रहने वाला युवक समीर खान उससे एक तरफा प्रेम करता है।
पर्यटन विभाग के प्रबंध निदेशक ने बताया था कि सुहेला केपति मुशीर खान की करीब 12 साल पहले मौत हो गई। पति की मौत के बाद सुहेला की 2007 में उसकी तैनाती पर्यटन विभाग में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के रूप में हुई। सुहेला के चार बच्चे हैं। नौकरी मिलने के बाद परिवार का खर्च चलने लगा। अधिकारियों व कर्मचारियों के मुताबिक सुहेला का कार्यालय में किसी से अनबन नहीं थी। वह समय से कार्यालय आती और जाती थी।