फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman self immolate in Lucknow.

लखनऊ: दुष्कर्म से आहत महिला ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर, रिश्तेदार ने बनाया था हवस का शिकार

Wed, 28 Apr 2021 09:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 28 Apr 2021 09:03 AM IST
सार

सूचना पर भी काफी देर तक एंबुलेंस न पहुंचने पर पुलिस की मदद से किसी तरह से महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
A woman self immolate in Lucknow.
जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आशियाना थाना क्षेत्र में एक महिला ने मंगलवार शाम अपने घर में केमिकल डालकर खुद को आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर पति ने किसी तरह से आग बुझाई मगर तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। सूचना पर भी काफी देर तक एंबुलेंस न पहुंचने पर पुलिस की मदद से किसी तरह से महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि दूर के एक रिश्तेदार ने करीब पांच साल पहले डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इससे वह डिप्रेशन में थी और इसी वजह से उसने जान देने का प्रयास किया है।

विज्ञापन


आशियाना इलाके में किराए पर रहने वाला एक व्यक्ति मंगलवार शाम चार बजे अपने तीन बच्चों संग मकान की पहली मंजिल के कमरे में था। तभी भूतल के कमरे में उसकी पत्नी ने अपने शरीर पर केमिकल उड़ेलकर आग लगा ली। महिला की चीख-पुकार पर पति व आसपास के लोग पहुंचे। पति ने किसी तरह से कंबल डालकर आग बुझाई मगर तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने आशियाना थाने में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस सेवा को सूचना दी गई। करीब दो घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि दूर के एक रिश्तेदार ने पांच साल पहले डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इससे वह काफी समय से डिप्रेशन में थी। कुछ दिनों पहले महिला ने पति को इसकी जानकारी दी। मगर बदनामी के डर से पति ने पुलिस से शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में आशियाना इंस्पेक्टर परमहंस गुप्ता का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। पीड़िता ने पांच साल पहले दुष्कर्म होने की बात कही है मगर उसने कभी पुलिस से शिकायत नहीं की। अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई जरूर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed