फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman sells minor girl to sex worker

घर से भागी लड़की को महिला ने कोठे पर बेचा

Fri, 07 Aug 2015 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,तारून (फैजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला,तारून (फैजाबाद) Updated Fri, 07 Aug 2015 12:58 PM IST
विज्ञापन
woman sells minor girl to sex worker

फैजाबाद के तारुन थानाक्षेत्र के एक गांव से अगवा की गयी किशोरी को कोठे पर बेच देने के आरोप में तारून पुलिस ने पटरंगा थाना क्षेत्र की एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कक्षा सात की छात्रा 7 जुलाई को मां की डांट पर घर से निकल कर रामपुरभगन बाजार पहुंच गयी। जिसे पटरंगा थाना क्षेत्र के जुनेदपुर गांव की सुनीता मिश्रा मिल गयीं।
विज्ञापन


सुनीता अपने मायके जाना बाजार से क सवारी वाहन से ससुराल जुनेदपुर जा रही थीं। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि सुनीता ने उसे अपने घर ले जाकर रखा और बाराबंकी के एक सेक्स वर्कर के हाथों बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी जानकारी होने पर छात्रा वहां से दुबारा सुनीता के घर चली आयी। पुलिस ने बताया कि सुनीता दूसरी बार उसे अन्यत्र बेचे जाने की योजना बना रही थी।

जिसे छात्रा ने सुनकर रात को ही सुनीता के घर की दीवार फांदकर भाग खड़ी हुई। एसओ के मुताबिक मजिस्ट्रेटी बयान में छात्रा ने यही बात बतायी है। जिसके बाद गुरुवार को सुनीता मिश्रा को रामपुरभगन बैंक ऑफ बड़ौदा के निकट से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed