फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman murdered and thrown dead body by magician on pressure of marriage

गोंडा : शादी का दवाब बनाने पर जादूगर ने महिला की हत्या कर फेंका था शव 

Thu, 11 Mar 2021 07:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 11 Mar 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Woman murdered and thrown dead body by magician on pressure of marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शादी का दबाव बनाने पर एक जादूगर बाराबंकी की रहने वाली एक महिला को शादी करने के बहाने बहलाकर अपने साथी संग गोंडा ले आया था। यहां उसकी हत्या कर शव को करनैलगंज के सरयूघाट के नरायनपुर माझा गांव के पास फेंका गया था। पुलिस ने गुरूवार को हत्याकांड का खुलासा करके आरोपी जादूगर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बता दें कि कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के सरयूघाट के नरायनपुर माझा गांव के पास 12 फरवरी को एक महिला की हत्या करके उसका शव फेंका गया था। मगर पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं करा पाई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद महिला की तश्वीर व पोस्टर यू-ट्यूब पर पोस्ट की थी। इसके साथ ही पुलिस ने बार्डर के जनपदों बलरामपुर, बहराईच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, फैजाबाद, लखनऊ, बाराबंकी में पोस्टर,पम्फलेट व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार कराया। जिसके बाद महिला के परिवार के लोगों ने पोस्टर देखने के बाद उसकी पहचान फरीदुलनिशा पत्नी फारुख निवासी कटरा भगौली थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी के रूप में की थी। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि विवेचना के दौरान पता चला कि फरीदुलनिशा का पति फारुख पिछले 02 साल से साऊदी अरब में है। फरीदुलनिशा का सम्पर्क बाराबंकी के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के अजीमनगर के रहने वाले इस्माईल से पूर्व से था। एसपी ने बताया कि इसका पता चलते ही इस्माईल व उसके चचरे भाई इरफान को उठा लिया गया। दोनों के पास से चाकू, मोबाइल फोन बरामद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में इस्माईल ने बताया कि फरीदुलनिशां उसके साथ भाग कर शादी करने का दबाव बना रही थी। मगर वह पहले से शादी शुदा था सड़क, चौराहो आदि जगहों पर जादू का खेल दिखाकर जीवन यापन करता था। मगर वह फरीदुलनिशा से शादी करना नहीं चाहता था। जिसपर इस्माईल ने अपने चचेरे भाई इरफान निवासी गौरी बनयानी थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। एसपी ने बताया कि 12 फरवरी को इस्माईल ने फरीदुलनिशा को फोन कर बुलाया। फरीदुलनिशा ने फतेहपुर स्थित स्टेट बैक से 65000 रुपये निकाले। 


इस्माईल चचेरे भाई इरफान के साथ फरीदुलनिशा को अपने साथ लेकर रामनगर आ गया जहां पर तीनो ने साथ बैठक होटल में खाना खाया। फरीदुलनिशा के खाने में इस्माइल ने जहर मिला दिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ने लगी तो दोनों उसे बाइक पर बिठाकर रात के अंधेरे में सरयू कटरा घाट के पास सुनसान जगह पर फेंककर चाकू से गले व पेट में निशान बना दिये थे। एसपी ने बताया कि कुछ ही दूरी पर चाकू व मृतका का आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी झाड़ियों मे फेककर 65000 रुपए आपस में बांटने के बाद फरार हो गए थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक शिवसरन गौड़, कान्सटेबल दिलीप यादव, विपिन पांडेय व संदीप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed