फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman molested in PGI parking lot, jewelry stolen

Lucknow News: पीजीआई की पार्किंग में महिला से छेड़छाड़, लूटे जेवर

Wed, 19 Mar 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 19 Mar 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Woman molested in PGI parking lot, jewelry stolen
पीजीआई की पार्किंग में महिला से छेड़छाड़, लूटे जेवर
लखनऊ। पीजीआई परिसर की पार्किंग में कार सवार दो दबंगों ने महिला से छेड़छाड़ की। आरोपियों ने उनके जेवर लूट लिए और जबरन कार में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक 13 मार्च को वह मां के साथ पीजीआई संस्थान कुछ काम से गई थीं। वापसी के वक्त पार्किंग से कार निकाल रही थीं। तभी पीछे से आई कार के चालक ने उनकी गाड़ी में जानबूझकर टक्कर मार दी। विरोध पर कार सवार ओमकार शुक्ला और कुलदीप शुक्ला उनसे छेड़छाड़ करने लगे और पीटा भी। उनकी चेन, अंगूठी और मंगलसूत्र लूट लिया। बचाने दौड़ी उनकी मां को भी पीटा।
विज्ञापन

यही नहीं, उनको जबरन अपनी कार में बैठाकर ले जाने लगे। शोर मचाने पर उन्हें पार्किंग में फेंककर भाग निकले। घायल पीड़िता को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। डिस्चार्ज होने के बाद उन्होंने सोमवार को पीजीआई थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed