फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman losses leg during slow moving train

ट्रेन से उतरने में की जल्दबाजी, कट गया पैर

Sun, 20 Oct 2013 12:59 PM IST
निशांत यादव/ लखनऊ
निशांत यादव/ लखनऊ Updated Sun, 20 Oct 2013 12:59 PM IST
विज्ञापन
woman losses leg during slow moving train

धीमी हुई ट्रेन से उतरने की लापरवाही एक महिला यात्री की जान पर भारी पड़ गई।

विज्ञापन


कानपुर से लखनऊ आ रही महिला मानकनगर रेलवे स्टेशन पर चित्रकूट एक्सप्रेस की धीमे होते ही उतरने का प्रयास करने लगी। इस बीच महिला का पैर फिसल गया।

वह ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसका एक पैर कट गया। रेलवे मास्टर की सूचना पर 108 एम्बुलेंस सेवा मानकनगर स्टेशन पहुंची। यहां से उसे गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।

पढ़ें- दीपावली के लिए आज से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

लखनऊ के बुद्घेश्वर निवासी मंजू शर्मा ट्रेन 15010 चित्रकूट एक्सप्रेस से कानपुर से लखनऊ आ रही थी। ट्रेन रविवार सुबह 10 बजे मानकनगर रेलवे स्टेशन पहुंची तो उसकी गति धीमी हो गई।
विज्ञापन


इस ट्रेन के दैनिक यात्री तो चलती ट्रेन से उतर गए, इस पर मंजू शर्मा भी यहां से उतरकर टैक्सी से बुद्घेश्वर जाने के लिए मानकनगर स्टेशन पर उतरने का प्रयास करने लगी। ट्रेन से उतरते समय जैसे ही उनका पैर गिट्टियों पर पड़ा, उनका संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कि आसपास खड़े दैनिक यात्री कुछ कर पाते, मंजू शर्मा ट्रेन की चपेट में आ गईं। उनका एक पैर कट गया। लहूलुहान मंजू शर्मा को प्राथमिक उपचार दिलाने के लिए दैनिक यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना मानकनगर स्टेशन मास्टर एके मिश्र को दी।

पढ़ें- लखनऊ से और आसान होगा दिल्ली का सफर

एके मिश्र ने स्ट्रेचर की मदद से महिला को प्लेटफार्म एक पर लाकर यहां प्राथमिक उपचार दिया। साथ ही मंजू शर्मा के घरवालों को भी इसकी सूचना दी। एके मिश्र ने 108 एम्बुलेंस सेवा और रेलवे अस्पताल को इसकी सूचना दी।


रेलवे की एम्बुलेंस तो देर से पहुंची लेकिन 108 एम्बुलेंस सेवा 10:30 बजे घटनास्थल पर आ गई। इस बीच मंजू शर्मा के परिवारीजन भी मौके पर आ गए और उनको लेकर ट्रामा सेंटर रवाना हो गए। ट्रामा सेंटर में मंजू शर्मा का उपचार शुरू हो गया है।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed