फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman killed by attacking with ax

कुल्हाड़ी से हमला कर महिला की हत्या

Tue, 10 May 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Woman killed by attacking with ax
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सोमवार को महज 10 हजार रुपये की खातिर एक महिला की कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी गई। बकाया पैसा मांगने पर राजगीर ने साथियों संग दोस्त की पत्नी को मौत के घाट उतारा। दिनदहाड़े हुई वारदात से दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें से पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सरेनी थाना क्षेत्र के सुर्जीपुर मजरे सतवा खेड़ा गांव निवासी भोला यादव पुत्र त्रिलोकी यादव रामखेड़ा गांव के रहने वाले मनीष प्रजापति के साथ राजगीरी का काम करता था। भोला ने बताया कि मनीष पर उसके 10 हजार रुपये बकाया थे। कई बार मांगने पर भी वह पैसे नहीं दे रहा था। छह मई को भोला ने मनीष से कहा कि यदि पूरे पैसे नहीं दे सकते हो तो दो-दो हजार करके रुपये दे दो। इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया। तब मनीष ने उसे देख लेने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

सोमवार को भोला मुरारमऊ गांव काम पर चला गया। छोटे तीन बच्चे स्कूल चले गए। घर में 15 साल की बेटी रानी और भोला की पत्नी ननकई (37) थी। बेटी रानी ने बताया कि पूर्वाह्न 11.30 बजे मनीष प्रजापति अपने दो अज्ञात साथियों के साथ आया और कहा कि एक लोटा पानी पिला दो। जैसे ही रानी पानी लेने गई तो तीनों ने कुल्हाड़ी से उसकी मां ननकई के सिर पर हमला कर दिया। इस बीच रानी पानी लेकर आ गई और मां को मारते देखा तो उसने शोर मचाया, लेकिन तीनों बाइक से भाग गए। सिर पर गंभीर चोट आने से ननकई की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार साहू ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। कुछ देर बाद थानेदार इंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। थानेदार ने बताया कि भोला की तहरीर पर मनीष व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी मनीष को पकड़कर घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।
अब कौन देगा बच्चों को सहारा
मां की मौत से बेटी रानी (15), अंशिका (8), भावना (6), बेटा बच्चन लाल (13) के आंसू नहीं थम रहे हैं। रह-रहकर बच्चे मां को याद करके रो पड़ते हैं और कहते हैं कि उसकी मां कहां चली गई। अब इन बच्चों को कौन सहारा देगा, यही सोचकर हर कोई परेशान था। ग्रामीणों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

पैसों की खातिर तीन लोगों ने महिला की हत्या की है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया है, जबकि उसके अन्य दो साथियों की तलाश की जा रही है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। -श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed