{"_id":"69f26e1ece35a0c9020adef0","slug":"woman-hits-court-peon-with-helmet-lucknow-news-c-13-lko1096-1714748-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कोर्ट में महिला ने पेशकार को हेलमेट से मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कोर्ट में महिला ने पेशकार को हेलमेट से मारा
Thu, 30 Apr 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। कैसरबाग स्थित कोर्ट परिसर में मंगलवार को महिला ने अपर प्रधान न्यायाधीश के पेशकार स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव को हेलमेट से मारा। पेशकार ने वजीरगंज थाने में आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
आलमबाग के सुंदर नगर निवासी स्वतंत्र के मुताबिक मंगलवार को पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण उन्होंने लंबित मामलों में तारीख दे दी। आरोप है कि दोपहर में एक मुकदमे की संरक्षिका अंशू सिंह पहुंचीं। अंशू ने तय तारीख को छह माह आगे बढ़ाने का दबाव बनाया। मना करने पर वह नाराज हो गई और फाइल फाड़ने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी महिला ने हेलमेट से उनपर हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गए।