{"_id":"bc0911e01483f01a8267dfcbd7b9ff48","slug":"woman-gave-birth-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिसाल: महिलाओं ने बीच सड़क कराया विक्षिप्त का प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिसाल: महिलाओं ने बीच सड़क कराया विक्षिप्त का प्रसव
अतुल भारद्वाज/लखनऊ
Updated Fri, 18 Oct 2013 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद पथ के पास कई दिन से भटक रही एक विक्षिप्त महिला ने गुरुवार को सड़क पर ही एक बच्ची को जन्म दिया। महिला को प्रसव पीड़ा से तड़पता देख भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची आसपास की महिलाओं ने ही पर्दा बनाकर उसका प्रसव कराया। उसके बाद महिला और बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर लोकबंधु राजनारायण अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
इसी बीच महिला बच्चे समेत अचानक गायब हो गई। चाइल्डलाइन ने इस घटना को गंभीर बताते हुए बच्ची को बेचे जाने की आशंका जताई है।
जानकारी के मुताबिक विक्षिप्त सी दिखने वाली महिला कई दिन से कानपुर रोड पर शहीद पथ तिराहे के आसपास भटक रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह गर्भवती थी। गुरुवार दोपहर वह अचानक दर्द से तड़पने लगी।
विज्ञापन
लोगों ने पुलिस के साथ ही एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर फोन किया। काफी देर तक पुलिस और एंबुलेंस दोनों ही नहीं पहुंचे। आसपास की महिलाओं ने ही पर्दा लगाकर प्रसव कराया। महिला ने सड़क पर ही बच्ची को जन्म दिया।
काफी देर के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस महिला और नवजात को लेकर सीएचसी गई। यहां से महिला को लोकबंधु अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल लाने के कुछ देर बाद महिला बच्चे को लेकर कहीं चली गई।
वहीं चाइल्डलाइन के अधिकारियों का कहना है कि मौके पर कुछ लोगों ने महिला को पैसे देकर बच्ची बेचने का लालच दिया था। पुलिस ने भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
सीडब्ल्यूसी के सामने जाएगा मामला
चाइल्डलाइन के मनोज वर्मा ने बताया कि नवजात को बेचे जाने की आशंका के चलते इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। पूरे मामले को शुक्रवार को बाल कल्याण समिति के सामने रखा जाएगा।
पुलिस बच्ची के लापता होने की घटना को इतनी लापरवाही से नहीं ले सकती। वहीं एसओ सरोजनी नगर का कहना है कि महिला और बच्ची दोनों स्वस्थ थे। उनके लापता होने की बात सामने आई, इसकी पड़ताल की जा रही है।
व्यवस्था पर बड़ा सवाल
एक विक्षिप्त महिला का गर्भवती होना और फिर बच्ची को जन्म देेने के बाद दोनों का अचानक गायब होना। ये दोनों ही बड़े सवाल हैं। पहला सवाल तो यह कि आखिर वह कौन शख्स है जिसने यह घिनौना कृत्य किया।
स्थानीय लोगों का कहना था कि उस व्यक्ति का पता लगाकर सजा मिलनी चाहिए। दूसरा बड़ा सवाल यह कि इतने लोगों ने उसे देखा। प्रसव कराया और सीएचसी तक पहुंचाया। इसके बावजूद महिला गायब कैसे हो गई।
जरूर इसमें भी साजिश नजर आती है। वहीं अस्पताल प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अस्पताल पहुंचने के बाद महिला गायब हो गई और किसी को कुछ पता तक नहीं चला।