फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman dropped off at Charbagh station, TTE accused of not issuing ticket

Lucknow News: महिला को चारबाग स्टेशन पर उतारा, टीटीई पर टिकट न बनाने का आरोप

Fri, 17 Apr 2026 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Woman dropped off at Charbagh station, TTE accused of not issuing ticket
लखनऊ। अकालतख्त एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी में यात्रा कर रही महिला को चारबाग स्टेशन पर उतार दिया गया। आरोप है कि उससे मुरादाबाद से लखनऊ तक के सफर का जुर्माना सहित किराया ले लिया गया। महिला का कहना है कि उसे बिहार जाना था। वह टिकट बनवाने के लिए तैयार थी, लेकिन टीटीई ने ऐसा नहीं किया और बीच रास्ते में उतार दिया। रेलवे अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

रेलवे कंट्रोल रूम को बुधवार रात सूचना दी गई कि एक महिला अकालतख्त एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी में मुरादाबाद से बिहार के किऊल के लिए बगैर टिकट यात्रा कर रही है। अन्य यात्री की आपत्ति के बाद टीटीई ने कंट्रोल रूम को बताया कि महिला टिकट नहीं बनवा रही है। चारबाग स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी और टिकट चेकिंग स्टाफ पहुंचा। इसके बाद उसे ट्रेन से उतार दिया गया।
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि टीटीई ने उनका किऊल तक का टिकट नहीं बनाया। ट्रेन छूटने के बाद मुरादाबाद से लखनऊ तक का 930 रुपये का किराया लेकर एक्सेस फेयर टिकट (ईएफटी) की रसीद दे दी गई। उधर, बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस की बोगी एम-1 में परिवार के साथ सफर कर रहे शोभित विसेन ने कहा कि जनरल टिकट यात्री बोगी में सवार हो गए हैं। उन्होंने सीटों पर कब्जा कर लिया है। श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-कामाख्या एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी एसई-1 में यात्री राहुल पाठक की छह सीटें थीं। जिन पर बेटिकट यात्रियों ने कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed